---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

सप्ताह में कितनी बार करें संभोग? क्या सच में इससे बढ़ती है उम्र? सामने आई ये नई स्टडी रिपोर्ट

US New Study Report: संयुक्त राज्य अमेरिका में एक नया सर्वे सामने आया है। जिसमें सेक्स को लेकर चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया गया है। इस सर्वे में हजारों लोगों को शामिल किया गया। जिसके बाद पता लगा कि काफी लोग सेक्स को लेकर जागरूक नहीं है। जानते हैं इस सर्वे की खास बातों के बारे में।

---विज्ञापन---

US News in Hindi: क्या सेक्स करने से आयु बढ़ती है? अमेरिका में हुए सर्वे में इसको लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। सर्वे में पता लगा है कि सेक्स करने से महिलाओं की उम्र बढ़ती है, लेकिन पुरुषों को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। सर्वे में पता लगा है कि जो महिलाएं नियमित तौर पर सेक्स करती हैं, वे लंबे समय तक जीवित रहती हैं। अमेरिका में नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (NHANES) में ये चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। वाल्डेन यूनिवर्सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य वैज्ञानिक श्रीकांत बनर्जी की अगुआई में टीम ने यह सर्वे किया है।

14 हजार से अधिक लोगों पर किया गया सर्वे

इस शोध में 14542 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी उम्र 20 से 59 साल के बीच थी। सभी लोगों से उनकी पिछले साल की यौन गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगी गई। 38 फीसदी लोगों ने बताया कि वे हफ्ते में सिर्फ एक बार सेक्स करते हैं। जिन लोगों ने साल में 52 से कम बार सेक्स किया, उनके मरने की आशंका 5 साल की शोध अवधि में 3 गुना ज्यादा मिली। उन लोगों की तुलना अधिक संबंध बनाने वालों से की गई थी।

---विज्ञापन---

शोध के दौरान शिक्षा, जातीयता, सामाजिक और आर्थिक अलग-अलग स्थिति वाले लोगों से बात की गई। जिन लोगों ने 52 से कम बार सेक्स किया। वे अवसाद से ग्रस्त मिले, उनके मरने की आशंका अधिक सेक्स करने वालों से 200 फीसदी तक अधिक मिली। जिन लोगों ने कम सेक्स किया, उन लोगों में अधिक सेक्स करने वालों से 75 फीसदी अधिक तनाव मिला। यहां तक कि जो लोग Masturbation करते हैं, वे लोग भी इन लोगों से अच्छी नींद और कम तनाव में होते हैं। नए शोध में बताया गया है कि अधिक सेक्स का फायदा पुरुषों के बजाय महिलाओं को अधिक होता है।

---विज्ञापन---

कम सेक्स करने वालों में तनाव अधिक

कम सेक्स करने वाले लोगों में समय से पहले मौत का जोखिम अधिक होता है। वहीं, शोध में सेक्स के प्रकार, संतुष्टि की गहराई आदि चीजों को लेकर चर्चा नहीं हुई। शोध में ये भी सामने आया कि जो पुरुष अपनी दैनिक गतिविधियों को सेक्स से ज्यादा तवज्जो देते हैं। उनकी मौत की आशंका महिलाओं की तुलना में 6 गुना तक अधिक होती है। नियमित तौर पर सेक्स करने को शोध में अच्छा बताया गया है। शोध के अनुसार अगर महिलाओं में इच्छा होती है तो अपने दिल की सुनें। सेक्स करना है या ब्रेक लेना है, दोनों सही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:9 साल की बेट‍ियां बनेंगी दुल्‍हन! इस मुस्‍ल‍िम देश ने आख‍िर क्‍यों बना डाला नया कानून?

यह भी पढ़ें:’10 साल से रोज मेरी अस्मत लूटते; बालों से पकड़कर घसीटते…’, 24 साल की महिला की रुला देने वाली कहानी

First published on: Aug 11, 2024 09:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola