Cyclone Sitrang: सितरंग तूफान से बांग्लादेश में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 2.19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के भोला और नरेल जिलों में सितरंग तूफान के चलते एक पेड़ गिर गया जिसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।
दौलतपुर उपजिला के कार्यकारी अधिकारी तौहिदुल इस्लाम ने कहा कि यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और तूफान में तीन अन्य घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान बीबी खदीजा (80) के रूप में की गई है। वह दौलतखान नगर पालिका की रहने वाली थी।
अभी पढ़ें – केन्या में बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीईओ और एक अन्य की हत्या, लापता होने के दो माह बाद खुलासा
चारफासन के अनो अल नॉनन ने कहा कि एक पेड़ की चपेट में आने के बाद आलम स्वर्णाकर नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। आलम इवाजपुर क्षेत्र के निवासी था।
दक्षिणी-पश्चिमी नरेल जिले के लोहागरा में तीसरी महिला की मौत हुई। लोहगरा पुलिस स्टेशन ओसी नसीरुद्दीन ने कहा कि यह घटना सोमवार दोपहर को उपजीला परिषद स्क्वायर में हुई। मृतक मोरजिना बेगम (40) बगरहट सदर के अर्जनबहार गांव की रहने वाली थी।
बांग्लादेश आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मोनिरुज़मैन ने बताया कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने 6,925 केंद्रों को तैयार रखा है। उन्होंने बताया कि करीब 2 लाख 19 हजार 990 लोगों को सोमवार को शाम 5 बजे तक राहत केंद्रों में ले जाया गया है।
अभी पढ़ें – सूडान में जमीन विवाद पर उपद्रव जारी, दो दिन में 150 की मौत
इस बीच अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि साइक्लोनिक के उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। तूफान के आज टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: वाराणसी में आज IAF का एयर शो, 25 अक्टूबर को आ सकते हैं PM मोदी
1 hr agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 hr agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
1 hr agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
2 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
9 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
19 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
21 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
23 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
1 day ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines