Crocodile Killed Young Man In Malaysia: एक मगरमच्छ 23 साल के युवक को अचानक झपटा मारकर मुंह में दबोचकर ले गया और उसके 3 दोस्त खड़े देखते रह गए। वे कुछ कर ही नहीं पाए और देखते ही देखते मगरमच्छ युवक को लेकर ओझल हो गया। घटना मलेशिया के सबा राज्य में कंपुंग तिनागियान, तंजुंग लाबियान की है, जहां 4 युवक केकड़ों का शिकार कर रहे थे कि अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: टेक्सास के DFW एयरपोर्ट पर नग्न घूम रहा शख्स हिरासत में, देखिए वायरल वीडियो
घटनास्थल से 5KM दूर लाश मिली
युवक का शव लगभग 5 किलोमीटर दूर कम्पुंग तंजुंग बट्टू में सेना चौकी के पास समुद्र तट से बरामद किया गया। द स्टार के अनुसार, लाहद दातू जिले की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रमुख रोहन शाह अहमद ने कहा कि युवक के तीनों दोस्त केवल देखते रह गए, क्योंकि हमला कुछ ही सेकंड में हुआ। इससे पहले कि वे कुछ कर पाते मगरमच्छ उनके दोस्त को लेकर एक पल में गायब हो गया।
यह भी पढ़ें: महिला से रेप करने वाले डॉक्टर विभोर गर्ग को नौकरी से निकाला गया, ट्रिब्यूनल की टिप्प्णी- पेशे से की गद्दारी
मगरमच्छ के पेट में मिली थी एक लाश
पुलिस प्रमुख ने बताया कि शव सुबह 7.20 बजे (भारतीय समयानुसार) मिला, जिसके बाएं हाथ और सिर पर काटने के निशान थे। छाती, गर्दन के पीछे और पीठ पर भी खरोंचें थीं। शव को लाहद दातू अस्पताल लाया गया। लाहद दातू में यह पहला ऐसा हमला था। इससे पहले जून 2023 में लापता 60 वर्षीय व्यक्ति का शव एक मगरमच्छ के पेट से मिला था, जिसे सबा में ही वन्यजीव रेंजरों ने गोली मार दी थी।
यह भी पढ़ें: इसकी ‘खूबसूरती’ पर फिदा थे लाखों, असलियत सामने आई तो हिल गया ब्रिटेन का खुफिया महकमा
एक बच्चे को नोच-नोच कर मार दिया था
सबा अग्निशमन और बचाव सेवा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कंपुंग सुंगई मास मास में एक नदी में लापता हुए अदी बंगसा का शव 4.29 मीटर लंबे और 800 किलोग्राम के नर मगरमच्छ के पेट में पाया गया। पिछले साल दिसंबर में लाहद दातू के तट पर लोग मछली पकड़ रहे थे तो मगरमच्छ ने एक साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला था और उसे बचाते हुए पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
31 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
7 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
10 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
23 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines