Croatian Foreign Minister Kisses German Counterpart: क्रोएशिया के विदेश मंत्री ने बर्लिन में महिला जर्मन प्रतिनिधि को चूमने की कोशिश की, जिस पर काफी विवाद हो रहा है। क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान ग्रुप फोटो करवाते हुए उन्होंने अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बेयरबॉक को गाल चूमने की कोशिश की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं जब तस्वीर दुनिया के सामने आई तो लोगों ने कमेंट किए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स मजे ले रहे हैं और प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की।
<
>
लोगों ने नाराजगी जताई, मंत्री ने नजरअंदाज किया
वीडियो में दिख रहा है कि 65 वर्षीय रैडमैन, 42 वर्षीय बेयरबॉक से हाथ मिलाने के लिए उनकी ओर बढ़ते हैं। इसके बाद अचानक उनके गालों पर Kiss करने की कोशिश करते हैं, जबकि जर्मन विदेश मामलों की मंत्री अजीब तरह से अपना सिर उनसे दूर कर लेती हैं। इस हरकत पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई और नारीवादी समूहों ने नाराजगी जताई, लेकिन ग्रलिक रैडमैन ने अपनी इस आलोचना को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि समस्या क्या थी…हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यह एक सहकर्मी के प्रति गर्मजोशी भरा मानवीय दृष्टिकोण है। पता नहीं इसे गलत क्यों लिया जा रहा।
यह भी पढ़ें: पति ने मुझे शर्त में जीता…सुहागरात के अगले दिन पत्नी के सामने खुला वो राज, तलाक तक पहुंची बात
जर्मन मीडिया ने घटना को ‘किस अटैक’ बताया
रैडमैन ने कहा कि उन्हें तुरंत इस बात का एहसास नहीं था कि उन्होंने अत्यधिक मित्रतापूर्ण व्यवहार करके अपने जर्मन समकक्ष को शर्मिंदा किया होगा। ‘शायद यह एक अजीब क्षण था।’ ‘अगर किसी को इसमें कुछ बुरा लगा तो जिसने भी इस घटना को इस तरह से लिया, उससे मैं माफी मांगता हूं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी बेयरबॉक ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन जर्मन मीडिया ने इसे ‘किस अटैक’ करार दिया है। प्रमुख क्रोएशियाई महिला अधिकार कार्यकर्ता राडा बोरिक ने मंत्री के कदम को अनुचित’ बताया और कहा कि ‘हार्दिक अभिवादन’ केवल उन लोगों के बीच होना चाहिए, जिनके रिश्ते चुंबन की अनुमति देते हैं।
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
4 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines