Crimean-Congo haemorrhagic fever: दुनिया भर में इस नए वायरस का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान में 14 वर्ष के बच्चे में इसका वायरस मिला है, जिसके बाद इंडिया में भी इसके होने का ज्यादा खतरा है। इतना ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार इससे ग्रसित होने के बाद करीब 40% मरीजों की मौत हो जाती है।
बुखार जैसे लक्षण, ऐसे फैलता है वायरस
ये वायरस संक्रमित कीड़े के काटने या उसके खून के सीधे तौर पर संपर्क में आने से फैलता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ऐसे वायरस की जिसके लक्ष्ण बुखार की तरह है। इसका साइंटिफिक नाम Crimean-Congo haemorrhagic fever (CCHF) है। बताया जाता है कि CCHF का सबसे पहला केस साल 1944 में अफ्रीका में सामने आया था। जिसके बाद, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन में इसके मरीज देखें गए हैं।
ये भी पढ़ें: बेटी से शादी करने के लिए पत्नी की जान लेने पर उतारू शख्स, शराब में 12 बार मिलाया जहर
पाकिस्तान में इस वायरस के अब तक 84 केस
जानकारी के अनुसार फिलहाल पाकिस्तान के क्ववेटा में इस बीमारी से ग्रसित बच्चे को फातिमा जिन्ना चेस्ट अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार अब तक पाकिस्तान में CCHF के कुल करीब 84 केस सामने आ चुके हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट Dr Zubair Mandokhail ने कहा कि ईद, हज के बाद लोगों के देश में लौटने पर या ऐसे समय जब शादी, त्यौहारों पर लोग मार्केट से अधिक मीट खरीदते हैं इस बीमारी के अधिक मरीज पाए गए हैं।
वायरस के लक्षण और बचाव
डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस में बुखार जैसे लक्षण होते हैं। लोगों को शरीर में कमजोरी, दर्द और कुछ लोगों के शरीर पर लाल चकते भी पड़ जाते हैं। अगर इंफेक्शन ज्यादा हो तो कुछ लोगों के आंखों से खून तक निकलता है। इतना ही नहीं वायरस के चलते मरीज को मल्टी ऑर्गन फेल्योर की समस्या रहती है। मरीज को उल्टी, दस्त आदि की परेशानी होती है। डॉक्टरों की सलाह है कि बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। अगर तीन या पांच दिन से अधिक बुखार रहे तो मरीज को एहतियातन खून की जांच करवाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, प्लेन का टायर फटने से 2 लोगों की मौत और एक घायल
ये भी पढ़ें: समुद्र में 3000 मीटर की गहराई में मिला ‘सोने का गोला’, वैज्ञानिक हैरान; कोई जीव या फिर कुछ और…
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines