Covid-19 News: कोरोना वायरस की सच्चाई दुनिया को बताने वाले चीनी पत्रकार झांग झान को कोर्ट ने और चार सालों की सजा सुनाई है. उन्हें पहले भी 4 साल जेल में रहने की सजा दी गई थी, जिसे शुक्रवार को फिर बढ़ा दिया गया. उन पर आरोप है कि उन्होंने कोविड-19 वायरस के शुरुआती चरणों की वुहान के अस्पतालों में रिपोर्टिंग की थी. उन्होंने कई तस्वीरों को शेयर किया था.
कौन हैं Zhang Zhan?
झांग झान 42 वर्ष के चीनी रिपोर्टर हैं. उन्होंने जब कोरोना वायरस अपने शुरुआअती चरण में था, उस समय वुहान शहर में रिपोर्टिंग की थी. उस समय उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ वायरस को लेकर कई गंभीर आरोप, बाते और वीडियो समेत गंभीर तस्वीरों को कैप्चर कर शेयर किया था.
लंबे समय से जेल में झांग
झांग झान को लंबे समय से जेल में रखा गया है. उन्हें साल 2020 के दिसंबर में भी इस आरोप के चलते 4 साल की सजा सुनाई थी. रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट के अनुसार, झांग ने सच्चाई दिखाई थी, उसके लिए उन्हें ‘सूचना के नायक’ के रूप में सम्मान देना चाहिए न कि जेल में कैद रखना चाहिए. ये बिल्कुल अमानवीय है. इस संगठन ने ग्लोबल मंचों से भी बीजिंग पर दबाव बनाने की अपील की है ताकि झांग की रिहाई हो सके.
भूख हड़ताल के बाद भी नहीं मिली रिहाई
झांग की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जेल में भूख हड़ताल भी की थी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें फीडींग ट्यूब के जरिए खाना खिलाया था ताकि वह जिंदा रह सके. पिछले साल मई में उन्हें रिहा किया गया था लेकिन फिर 3 महीने बाद हिरास्त में लिया गया था. अब कोर्ट ने उनकी सजा को फिर बढ़ा दिया है.
झांग के समर्थन में कई संगठन
पत्रकार झांग के समर्थन में कई संगठन और NGO लगे हुए हैं. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट संगठन ने झांग पर लगे आरोपों को बेबुनियाद, मनमाना और पत्रकारिता के खिलाफ साजिश बताया है. इनकी मांग भी है कि जल्द से जल्द चीन प्रशासन झांग को रिहा कर दे. बता दे कि चीन में दुनिया की पत्रकारों की सबसे बड़ी जेल है. यहां कम से कम 124 पत्रकारों को कैद किया हुआ है.
ये भी पढ़ें-3 देशों ने दी फिलिस्तीन को मान्यता, भड़के नेतन्याहू बोले ‘दुनिया सुनेगी हमारी बात’
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
20 mins agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
46 mins agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
1 hr agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
9 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
14 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
21 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
21 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines