3 देशों ने दी फिलिस्तीन को मान्यता, भड़के नेतन्याहू बोले 'दुनिया सुनेगी हमारी बात'

फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करने वाले देशों पर नाराज दिखाई दिए इजरायली पीएम नेतन्याहू. यूके ने इजरायल के सामने जुलाई के महीने में कुछ शर्ते पेश की थी, जिसके पूरा न होने पर यूके के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने फिलिस्तीन के लिए यह फैसला लिया है. इजरायली पीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुनिया हमारी सुनेगी.

source-netanyahu
विज्ञापन

इजरायली प्रधानमंत्री ने रविवार को 3 देशों कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने मजबूती के साथ कहा है कि जल्द ही दुनिया हमारी इस बात को सुनेगी और हमास को अपने राज्य के विस्तार को रोकना होगा. नेतन्याहू का कहना है कि ऐसा करके सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह इजरायल के अस्तित्व के लिए भी खतरा है.

ट्रंप से मुलाकात के बाद आ सकती है प्रतिक्रिया

इजरायली पीएम ने अपनी साप्ताहिक बैठक में वार्ता करते हुए कहा कि उन देशों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है. वे उसकी निंदा करते हैं और जल्द फिलिस्तीनी राज्यों की स्थापना के प्रयासों को खारिज करेंगे. हालांकि, उन्होंने इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

माना जा रहा है कि ट्रंप से मुलाकात के बाद नेतन्याहू कोई फैसला ले सकते हैं. उन्होंने अपनी किसी योजना के बारे में भी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है. उनका कहना है कि दुनिया आने वाले दिनों में इस मामले पर विचार करेगी और हमारी बात सुनेगी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक वीडियो संदेश में अगले हफ्ते ट्रंप से मुलाकात की बात कही है. इस बैठक के बाद इजरायली पीएम की प्रतिक्रिया आ सकती है.

चुप नहीं बैठेगा इजरायल

भले ही इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई हो मगर वे जॉर्डन नदी के पश्चिमी भाग में राज्य नहीं बनने देंगे. नेतन्याहू ने कहा है कि इस फैसले पर इजरायल की प्रतिक्रिया होगी, लेकिन यह प्रतिक्रिया किस तरह की होगी, वह बाद में बताएंगे. इजरायल के विदेश मंत्री ने भी इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह फैसला जिहादी हमास के लिए इनाम होगा, जो यूके में मुस्लिम ब्रदरहुड से संबधित लोगों को प्रोत्साहित करेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ