World News in Hindi: विवादास्पद इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाकिर विभिन्न शहरों में शुक्रवार की नमाज में भाग लेने के लिए फिलहाल पाकिस्तान की यात्रा पर है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उसने फिर से विवादित टिप्पणी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाइक से धर्म के नाम पर हिंसा को समाप्त करने और भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बहाली को लेकर सवाल किया गया था। यह सवाल उससे हिंदू विद्वान और प्रोफेसर मनोज चौहान ने पूछा था।
कब खत्म होगा आतंकवाद?
प्रोफेसर चौहान गीता और संस्कृत के श्लोकों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को संबोधित करते हैं। वे सवाल पूछते हैं कि आतंकवाद कब खत्म होगा? लोगों से कब तक धर्म के नाम पर हिंसा करवाई जाएगी? क्या ऐसा करने के बजाय लोगों को अपने कर्म का पालन करना चाहिए? चौहान ने इस दौरान आस्था के नाम पर की जाने वाली हत्याओं को लेकर भी सवाल उठाया। समाज की बेहतरी के लिए लोगों को अपने कर्तव्य पूरा करने की जरूरत उन्होंने बताई।
ये भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह का नया चीफ भी ढेर, इजरायल का बड़ा दावा, कुछ दिन पहले ही बना था सरगना
चौहान ने पहले पाकिस्तान की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की और फिर गीता का हवाला दिया। भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि वे समाज को आपकी कर्मभूमि बताते हैं। कर्म ही आपका धर्म है, जिसके लिए आप जाने जाएंगे। लोगों के लिए काम करें, यही मोक्ष पाने का रास्ता है। चौहान ने फिर पूछा कि धर्म के नाम पर लोगों को मौत के घाट क्यों उतारा जा रहा है? जाकिर नाइक अपनी सीट से उठकर सवालों का जवाब देता है। वह कहता है कि एक अल्लाह की इबादत करें। चौहान के सवाल अच्छे हैं।
भारत में दर्ज हैं कई केस
जाकिर नाइक कहता है कि शांति के लिए चौहान जो पूछ रहे हैं, वह सही है। दोनों के बीच इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बहस देखने को मिल रही है। बता दें कि भारतीय भगोड़ा जाकिर 30 सितंबर को पाकिस्तान के लाहौर और कराची शहर पहुंचा था। आरोपी 28 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करेगा। जाकिर नाइक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप हैं। उसके खिलाफ नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो चुका है। आरोपी 2016 में मलेशिया भाग गया था। जिसके बाद वहीं रह रहा है।
यह भी पढ़ें:11 साल की उम्र में अपहरण, जबरन शादी के बाद हमास को बेचा; ISIS की कैद से छूटी महिला की रुला देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
8 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
9 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
12 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines