Rahul Gandhi In US: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान भविष्यवाणी की कि 2024 के आम चुनावों के नतीजे लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी अगले दो वर्षों में बहुत अच्छा करेगी। एक छिपा हुआ अंडर करंट पैदा हो रहा है। राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी दिनों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव भारतीय राजनीति में बदलाव का संकेत देंगे। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट है। सभी दलों के बीच बातचीत हो रही है। मुझे लगता है कि यह काफी अच्छा काम है। हालांकि यह जटिल है। क्योंकि कई ऐसी जगहें हैं जहां हम विपक्षी दलों के साथ भी प्रतिस्पर्धा में हैं। इसलिए गिव एंड टेक जरूरी है। लेकिन मुझे विश्वास है कि विपक्ष एकजुट है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi In US: सेक्युलर पार्टी है मुस्लिम लीग, अमेरिका में बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा- ये कहना आपकी मजबूरी
यह सवाल आपको पीएम मोदी से करना चाहिए
राहुल गांधी ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रेस की आजादी कमजोर होती जा रही है जो किसी से छिपी नहीं है और यह बात सभी जानते हैं। मुझे लगता है कि लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है और आलोचना को सुनना चाहिए। यह सिर्फ प्रेस की आजादी नहीं है, यह हर तरफ हो रहा है। संस्थागत ढांचे पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। आपको यह सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करना चाहिए। मुझे नहीं पता कि आप यह कैसे करेंगे लेकिन आपको पूछना चाहिए।
भारत में कमजोर हो रहा सिस्टम
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के पास बहुत मजबूत व्यवस्थाएं हैं जो पहले से मौजूद हैं, वह व्यवस्था कमजोर हो चुकी हैं। अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाए तो ये मसले अपने आप सुलझ जाएंगे। आपके पास संस्था का एक स्वतंत्र समूह होना चाहिए जो दबाव और नियंत्रण में न हो। कांग्रेस पार्टी वह संस्था है जिसने संस्थानों की अवधारणा की। हम उन्हें अपनी संस्था के रूप में नहीं देखते हैं हम उन्हें राज्य की संस्था के रूप में देखते हैं हमने सुनिश्चित किया कि इन संस्थाओं में स्वतंत्रता और तटस्थता रहे।
राहुल ने की समझदारी की बात: संजय राउत
राहुल गांधी के विपक्ष की एकजुटता वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा उससे मैं सहमत हूं। पूरा विपक्ष एकजुट है और 2024 में हम केंद्र की मौजूदा सरकार को हरा देंगे। यह हमारा विश्वास और आत्मविश्वास है। राहुल गांधी की बात बहुत समझदारी की बात है, बड़े नेता इसी प्रकार से बात करते हैं। हम एक दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे जाएंगे।
केशव मौर्या बोले- विदेशी धरती पर देश का अपमान क्यों?
उधर, यूपी के डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि 2024 का चुनाव सामने है, वह (राहुल गांधी) जो कुछ भी कहना चाहते हैं, उन्हें यहां जनता के बीच आकर बोलना चाहिए। वे विदेशी धरती पर देश का अपमान क्यों कर रहे हैं? उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines