कंडोम और गर्भनिरोधक पर इस देश ने लगाया भारी टैक्स, कम होती आबादी से परेशान है भारत का ये पड़ोसी

चीन इस समय अपनी घटती आबादी से बेहद परेशान है. इसलिए उसने अब एक अनोखा फैसला लिया है. चीन की स्थिति को देखते हुए कंडोम और अन्य गर्भ निरोधक गोलियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

china birth rate decline
विज्ञापन

चीन इस समय अपनी घटती आबादी से बेहद परेशान है. इसलिए उसने अब एक अनोखा फैसला लिया है. चीन की स्थिति को देखते हुए कंडोम और अन्य गर्भ निरोधक गोलियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल चीन की शी जिनपिंग सरकार ने पुरानी नीति को खत्म कर अब गर्भनिरोधकों पर 13 फीसदी का सेल्स टैक्स लगाने का फैसला किया है. यह फैसला चीन में 1 जनवरी 2026 से ही लागू हो चुका है. इस फैसले के बाद से अब चीन में कंडोम और गर्भनिरोधकों की कीमतें बढ़ चुकी है.

Advertisment

घट रही चीन की आबादी

बता दें कि साल 1994 से ही चीन में इन प्रोडक्ट्स को टैक्स से छूट दी गई थी. बढ़ती आबादी के कारण चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी तक लागू कर दी थी लेकिन अब 30 सालों बाद चीन की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है कम होती जनसंख्या चीन के लिए चिंता का कारण बन चुकी है.

चीन, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है वो तमाम कोशिशों के बाद बी अपनी कम होती जन्मदर को बढ़ा नहीं पा रहा है. साल दर साल चीन की जनसंख्या में कमी आ रही है. साल 2024 में भी लगातार तीसरे साल चीन की जनसंख्या कम हो गई थी. जिसके बाद एक्सपर्ट्स ने चीन को चेतावनी भी दी है.

2021 में दी गई थी 3 बच्चे पैदा करने की अनुमति

एक समय था जब चीन अपनी बढ़ती आबादी से परेशान था. 1970 में चीन की आबादी 1 अरब के करीब पहुंच गई थी. उस समय चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू हुई थी. इतना ही नहीं कई बार जबरन नसबंदी या फिर गर्भपात भी कराया जाता था. इसके बाद पहली बार 2016 में दो बच्चों को अनुमति दी गई. इसके बाद 2021 में तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति दी गई.

विज्ञापन

बढ़ती महंगाई भी है एक मुख्य कारण

चीन में लगातार महंगाई बढ़ रही है जिसके कारण भी लोग ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करना चाहते हैं. हालांकि अब चीन की सरकार शादी और बच्चे पैदा करने को तवज्जो दे रही है और कई स्कूलों कॉलेजों में लव एजुकेशन का कोर्स भी चलाया जा रहा है. इसके अलावा भी चीन की सरकार बच्चे पैदा करने के लिए नकद लाभ की भी योजना चला रही है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ