Commercial Bank of Ethiopia: कमर्शियल बैंक ऑफ इथियोपिया साइबर सेंधमारी का शिकार हुआ है। लोगों ने बैंक के अलग-अलग खातों से 10 या 20 नहीं कुल करीब 332 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं। अब बैंक अधिकारी और स्थानीय पुलिस साथ मिलकर यह रकम वापस लाने की जुगत में लगी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार बैंक के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ है। किसी ने सिस्टम हैक कर कंट्रोल ले लिया और फिर लोग लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने लगे।
बैंक के ऐप और ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर निकाले गए रुपये
अभी तक की जांच में पता चला है कि जिन खातों से अपनी क्षमता से अधिक पैसे निकाले गए वह एक स्थानीय यूनिवर्सिटी के छात्रों के हैं। जानकारी के अनुसार पहले एक छात्र को बैंक के अकाउंट से उसकी लिमिट से अधिक पैसे निकलने की बात पता चली। जिसके बाद उसने कॉलेज के व्हाट्सएप ऐप ग्रुप और सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर वायरल कर दी। फिर क्या था यह बात यूनिवर्सिटी में आग की तरह फैली। कैंपस के एटीएम के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों की कतारें लग गई। लोगों ने बैंक के ऐप और ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर करोड़ों रुपये निकाल लिए।
अकाउंट किए जा रहे सीज
पुलिस के अनुसार जिन लोगों ने सेंधमारी कर बैंक अकाउंट से पैसे निकाले हैं उनसे पैसे लौटाने की अपील की गई है। जो लोग पैसे लौटा देंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट टीम गठित की गई है। कुछ लोगों के अकाउंट सीज कर दिए गए हैं। आगे जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार साइबर अटैक को कुछ घंटे में ही कंट्रोल कर लिया गया था। लेकिन तब बड़ी संख्या में लोग बैंक खातों से रुपये निकाल चुके थे।
ये भी पढ़ें: क्या पीलीभीत सीट से कटेगा वरुण गांधी का टिकट? इस दिग्गज नेता को BJP बना सकती है उम्मीदवार
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
41 mins agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
4 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
4 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
6 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
13 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
15 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
23 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines