---विज्ञापन---

क्या पीलीभीत सीट से कटेगा वरुण गांधी का टिकट? इस दिग्गज नेता को BJP बना सकती है उम्मीदवार

Lok sabha election 2024: उत्तर प्रदेश की सियायत में अब यह अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि अभी भाजपा ने वरुण को टिकट न देने संबंधी कोई घोषणा नहीं की है, वरुण भी सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। अनुमान है कि इस सूची में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत और सुल्तानपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल होंगे। राजनीतिक गलियारों में इन दिनों यह चर्चा आम है कि इस बार पार्टी पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट सकती है।

---विज्ञापन---

पीलीभीत और सुल्तानपुर दोनों वीआईपी सीट है

हालांकि अभी भाजपा ने वरुण को टिकट न देने संबंधी कोई घोषणा नहीं की है, वरुण भी सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। लेकिन इस सीट से टिकट किसे मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा? उत्तर प्रदेश में पीलीभीत और सुल्तानपुर लोकसभा सीट वीआईपी सीट मानी जाती हैं।

वरुण गांधी ने इन्हें दी थी शिकस्त

सीट पर साल 2019 लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो यहां भाजपा के वरुण गांधी 704549 वोटों से जीते थे। उन्होंने काग्रेंस के सुरेंद्र कुमार गुप्ता और सपा की टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़े हेम राज वर्मा को हराया था। वहीं, साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी की टिकट से मेनका गांधी जीती थीं। 2019 में बीजेपी ने मेनका गांधी को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी चुना और वह यहां से भी चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं।

---विज्ञापन---

पीलीभीत से जितिन प्रसाद को टिकट मिलने की अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश की सियायत में अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी इस बार पीलीभीत लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि इन अफवाहों पर जितिन प्रसाद ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। बता दें भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदारों के नामों पर आखिरी मुहर लगाती है। जल्द ही दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। जिसके बाद तीसरी लिस्ट जारी होगी।

जितिन प्रसाद  ने दिल्ली से एमबीए

बता दें जितिन प्रसाद पहले कांग्रेस पार्टी में थे। साल 2021 में वह बीजेपी में शामिल हुए थे। उनकी प्राथमिक शिक्षा देहरादून से हुई है। फिर उन्होंने बी.कॉम किया और इसके बाद दिल्ली से एमबीए किया है।
First published on: Mar 19, 2024 05:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola