Bank में अनोखी सेंधमारी, चंद घंटों में उड़ गए 332 करोड़; अब उठाना पड़ा यह कदम

Commercial Bank of Ethiopia: पुलिस के अनुसार जिन लोगों ने सेंधमारी कर बैंक अकाउंट से पैसे निकाले हैं उनसे पैसे लौटाने की अपील की गई है। जो लोग पैसे लौटा देंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट टीम गठित की गई है।

Bank, Ethiopia
विज्ञापन

Commercial Bank of Ethiopia: कमर्शियल बैंक ऑफ इथियोपिया साइबर सेंधमारी का शिकार हुआ है। लोगों ने बैंक के अलग-अलग खातों से 10 या 20 नहीं कुल करीब 332 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं। अब बैंक अधिकारी और स्थानीय पुलिस साथ मिलकर यह रकम वापस लाने की जुगत में लगी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार बैंक के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ है। किसी ने सिस्टम हैक कर कंट्रोल ले लिया और फिर लोग लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने लगे।

विज्ञापन

बैंक के ऐप और ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर निकाले गए रुपये 

अभी तक की जांच में पता चला है कि जिन खातों से अपनी क्षमता से अधिक पैसे निकाले गए वह एक स्थानीय यूनिवर्सिटी के छात्रों के हैं। जानकारी के अनुसार पहले एक छात्र को बैंक के अकाउंट से उसकी लिमिट से अधिक पैसे निकलने की बात पता चली। जिसके बाद उसने कॉलेज के व्हाट्सएप ऐप ग्रुप और सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर वायरल कर दी। फिर क्या था यह बात यूनिवर्सिटी में आग की तरह फैली। कैंपस के एटीएम के बाहर बड़ी संख्या में छात्रों की कतारें लग गई। लोगों ने बैंक के ऐप और ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर करोड़ों रुपये निकाल लिए।

अकाउंट किए जा रहे सीज 

पुलिस के अनुसार जिन लोगों ने सेंधमारी कर बैंक अकाउंट से पैसे निकाले हैं उनसे पैसे लौटाने की अपील की गई है। जो लोग पैसे लौटा देंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट टीम गठित की गई है। कुछ लोगों के अकाउंट सीज कर दिए गए हैं। आगे जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार साइबर अटैक को कुछ घंटे में ही कंट्रोल कर लिया गया था। लेकिन तब बड़ी संख्या में लोग बैंक खातों से रुपये निकाल चुके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ