Coca Cola Says ‘SORRY’ To Fans : ग्लोबल कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कोका कोला ने अपने सबसे शानदार ड्रिंक्स में से एक को बंद करने का फैसला करके अपने फैंस को निराश कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है। दरअसल, फैंस लगातार यह पूछ रहे थे कि ये ड्रिंक मार्केट में क्यों नहीं मिल पा रही है, इन्हीं ,सवालों का जवाब देते हुए कोका कोला ने ये बात कही। ये ड्रिंक कौन सी है, क्यों बंद हुई, जानिए सब कुछ।
कोका कोला के जिस प्रोडक्ट की बात हो रही है वह डायट कोक है जिसमें स्प्लेंडा मिलाया जाता है। स्प्लेंडा (Splenda) एक आर्टिफिशियल स्वीटनर है। डायट कोक में इसका इस्तेमाल एस्पार्टाम (Aspartame) की जगह किया जाता था जिसका इस्तेमाल कोका कोला की कई ड्रिंक्स में किया जाता है। एस्पार्टाम का नाम विवादों में पिछले साल जुलाई में आया था जब डब्ल्यूएचओ ने इस आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट को इंसानों के लिए खतरनाक बताते हुए कहा था कि इससे कैंसर हो सकता है।
ये भी पढ़ें: सफर करते समय होती है उल्टी? सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ट्रिक
यूजर्स पूछ रहे ये सवाल
पिछले कुछ महीनों से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि ये डायट कोक आखिर कहां चली गई है क्योंकि उन्हें यह स्टोर में नहीं मिल पा रही है। एक यूजर ने कंपनी से पूचा कि क्या आप अभी भी स्प्लेंडा के साथ डायट कोक बना रहे हैं? मुझे एस्पार्टाम से एलर्जी है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने पूछा कि हम स्प्लेंडा वाली डायट कोक कहां से खरीद सकते हैं? क्या इसे बंद कर दिया गया है? मैंने कोविड के बाद से इसे नहीं देखा है। इन सवालों का जवाब आखिरकार कंपनी ने दे ही दिया।
ये भी पढ़ें: मानसून में खाने जा रहे हैं टमाटर? 2 बार जरूर चेक कर लें; वजह जानें
कंपनी ने दिया ये जवाब
कोका कोला ने एक पोस्ट में लिखा कि दुर्भाग्य से स्प्लेंडा वाली डायट कोक बंद कर दी गई है। हम इसके लिए खेद जताते हैं। कई यूजर्स इस ड्रिंक को रेगुलर डायट कोक से कहीं बेहतर मानते हैं। एक यूजर तो इस फैसले से इतना दुखी हुआ कि उसने लिख दिया कि प्लीज मुझे बताओ कि मैं अकेला इंसान नहीं हूं जो यह समझता है कि स्प्लेंडा वाली डायट कोक इस पूरे प्लैनेट पर सबसे अच्छी ड्रिंक है। एक यूजर ने उम्मीद जताई कि कोका कोला जल्द ही इसे फिर से बनाना शुरू कर देगी।
ये भी पढ़ें: किन वजहों घर में आते हैं कॉकरोच, कैसे पाएं छुटकारा? जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
8 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
12 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
13 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
14 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
14 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
20 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
21 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines