Co-Pilot Fainted : कई बार सफर के दौरान व्यक्ति बीमार हो जाता है या फिर कभी-कभी हालत काफी गंभीर हो जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आसमान में फ्लाइट के पायलट की तबीयत बिगड़ गई तब क्या होगा? यह सोचकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आसमान में फ्लाइट उड़ते समय अचानक से को-पायलट बेहोश हो गया, जिससे हवा में यात्रियों की सांसें अटक गईं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
लंदन से लिस्बन जा रहा था विमान
ब्रिटेन की एयरलाइन easyJet की फ्लाइट लंदन से पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन जा रही थी, जिसमें 193 यात्री सवार थे। विमान उड़ाने के दौरान को-पायलट की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इस पर बिना देरी किए पायलट ने विमान को लैंड कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट की मेडिकल टीम को-पायलट को इलाज के लिए ले गई। फिर उसे लिस्बन के सांता मारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : नॉनवेज की आड़ में टूरिस्टों को खिलाया जा रहा था डॉग मीट, पुलिस का बड़ा एक्शन
पायलट ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की
इसे लेकर easyJet एयरलाइन ने बताया कि पायलट ने नियमों के अनुसार ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की और फिर को-पायलट को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई easyJet की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों की देरी और असुविधा के लिए खेद है।
यह भी पढ़ें : समंदर में मिलीं 171 साल पुरानी 1000 शैंपेन की बोतलें, 40 गोताखोरों ने खोजा जहाज का मलबा
पहले भी पायलट हो चुके हैं बीमार
आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर में पायलट के बीमार पड़ने पर रयानएयर के एक विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। यह फ्लाइट लंदन स्टैनस्टेड से मोरक्को जा रही थी। पायलट ने फ्लाइट लैंड करने पहले यात्रियों से कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और विमान को दूसरी दिशा में मोड़ने की वजह से एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines