Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इसे लेकर दुनिया दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। एक तरफ जहां अमेरिका समेत पश्चिमी देश इजराइल का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं मुस्लिम देश फिलिस्तीन के समर्थन में हैं और इजरायली हमले से नाराज हैं। इस बीच सिटी बैंक ने इंस्टाग्राम पर इजराइल विरोधी टिप्पणी को लेकर एक बैंकर को बर्खास्त कर दिया है।
महिला बैंकर नोजिमा हुसैनोवा ने कहा था कि ‘कोई आश्चर्य नहीं कि हिटलर उन सभी (यहूदियों) से छुटकारा क्यों चाहता था’। उन्होंने होलोकॉस्ट के दौरान यहूदी लोगों की सामूहिक हत्या का समर्थन किया था। उन्होंने अपने पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया था। 25 साल की नोजिमा हुसैनोवा ब्रोकलिन कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। बैंक की प्रवक्ता ने पोस्ट को विद्रोही करार देते हुए कहा कि बैंक इस तरह के हेट स्पीच को बर्दाश्त नहीं करेगा।
अस्पताल पर रॉकेट गिरने के जवाब में
उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को गैर-लाभकारी निगरानी संस्था द्वारा एक्स, (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया था। यह पोस्ट गाजा के एक अस्पताल में रॉकेट गिरने के जवाब में किया गया था। बता दें कि इस हमले के लिए हमास ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इजराइल का कहना है कि यह घटना इस्लामिक जिहादी आतंकवादी समूह के राकेट से हुई थी, उसका राकेट मिसफायर होकर अस्पताल पर गिर गया था।
हिटलर ने की थी यहूदियों की हत्या
बता दें कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने बड़े पैमाने पर यहूदियों की हत्या की थी। उसके डर से कई यहूदियों को यूरोप छोड़ना पड़ा था। हिटलर ने बड़े पैमाने पर यहूदियों के नरसंहार को अंजाम दिया था। हिटलर मानता था कि जर्मनी में यहूदियों की वजह से सभी समस्याएं हैं, इसीलिए उसने यहूदियों के खिलाफ कदम उठाए और उनकी हत्याएं करवाईं। उस समय बड़ी संख्या में यहूदियों को गैस चैंबर में डालकर मारा गया था।
ये भी पढ़ें-9/11 के बाद अमेरिका ने भी गलतियां कीं, जो बाइडेन ने इजराइल को किया आगाह, कहा- गुस्से में अंधे न हो जाएं
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
9 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
9 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
11 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
17 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
17 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines