CIA Officer Sexual Harassment Case: अमेरिका की मैक्सिको सिटी के एक CIA अफसर को यौन शोषण केस में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं उसने जो कांड किया, उसके बारे में जानकर जज भी चौंक गए और उन्होंने खुद मीडिया को केस हिस्ट्री बताई। उन्होंने बताया कि दोषी का नाम ब्रायन जेफरी रेमंड है। उसके खिलाफ पुलिस जांच 2020 में शुरू हुई थी। उसकी हरकतों का खुलासा तब हुआ, जब एक नग्न महिला को मैक्सिको सिटी स्थित उनके घर की खिड़की से मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा गया। लोगों ने महिला को रेस्क्यू करके पुलिस तक पहुंचाया, जिसने ब्रायन की दरिंदगी की कहानी पुलिस को सुनाई। मामला सामने आने के बाद CIA डिपार्टमेंट ने भी ब्रायन को नौकरी से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की तो कई महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने ब्रायन के खिलाफ यौन शोषण की शिकायतें दर्ज कराई। ब्रायन उन्हें नशा देकर यौन शोषण करता था और अश्लील तस्वीरें क्लिक करता था।
यह भी पढ़ें:1 व्हाट्स ऐप मैसेज ने सड़क पर ला दिया! क्रूज कंपनी ने 68 साल की महिला का सपना तोड़ा
ड्रिंक में नशा देकर अंजाम देता था वारदात
बुधवार को ब्रायन को 25 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण करने के केस में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई। कैलिफोर्निया के ला मेसा के रहने वाले 48 वर्षीय ब्रायन जेफरी रेमंड को नवंबर 2023 में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद ब्रायन को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू ग्रेव्स ने जज को बताया कि जब ब्रायन सरकारी कर्मचारी था, तब वह अनजान महिलाओं को अपने सरकारी आवास पर बहला फुसलाकर ले जाता था और उन्हें नशीला पदार्थ देता था। फिर वह उन्हें बेडरूम में ले जाकर उनके कपड़े उतार देता था। अश्लील तस्वीरें और वीडियो क्लिक करने के बाद खुद भी उनका यौन शोषण करता था। वरिष्ठ अधिकारी निकोल अर्जेंटिएरी ने बताया कि रेमंड ने 14 साल में 25 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। कुछ ने पुलिस को शिकायतें दी तो कुछ इज्जत के डर से सामने नहीं आईं, लेकिन अपनी आपबीती वकीलों को जरूर सुनाई।
यह भी पढ़ें:पहले नौकरी दिलाई फिर फायदा उठाया… 17 साल छोटी महिला पुलिस कर्मी के साथ संबंध बना फंस गया अफसर
अमेरिकी दूतावास में भी कर चुका है काम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेमंड की लास्ट पोस्टिंग मैक्सिको सिटी में थी। FBI ने अक्टूबर 2021 में लोगों को ब्रायन के बारे में बताया और पीड़ितों से सामने आने की अपील की। केस की जांच 31 मई 2020 को शुरू हो चुकी थी। तलाशी के दौरान रेमंड के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद किए गए हैं, जिनमें कम से कम 24 बेहोश और नग्न महिलाएं नजर आ रही हैं। रेमंड ने कई वर्षों तक सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी में काम किया था। वह पेरू सहित कई देशों में नियुक्त रहा। उसे स्पेनिश और मंदारिन भाषाएं आती हैं। अगस्त 2018 से मई 2020 तक मैक्सिको स्थित अमेरिकी दूतावास में भी ब्रायन ने काम किया, लेकिन उसकी हरकतों ने अमेरिका पुलिस का नाम बदनाम कर दिया।
यह भी पढ़ें:मेट्रो या कैब नहीं, यहां तैरते हुए ऑफिस जाते हैं लोग, मजबूरी नहीं, ये है वजह
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
58 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines