हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या खिचड़ी पका रहे ट्रंप और पुतिन? अमेरिका के CIA चीफ अचानक पहुंचे मॉस्को, जानें सीक्रेट विजिट के पीछे की रणनीति

CIA चीफ जॉन रैटक्लिफ की अचानक मॉस्को यात्रा ने रूस-अमेरिका संबंधों को लेकर नई अटकलें तेज कर दी हैं. यात्रा का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन यूक्रेन युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच इस सीक्रेट मीटिंग को बेहद अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन
क्या खिचड़ी पका रहे ट्रंप और पुतिन? अमेरिका के CIA चीफ अचानक पहुंचे मॉस्को (फोटो- X)

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ की अचानक मॉस्को यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में हलचल बढ़ा दी है. रैटक्लिफ मंगलवार को रूस की राजधानी पहुंचे, जहां उन्होंने रूसी अधिकारियों के साथ सीक्रेट बैठकें कीं. हालांकि, इस दौरे का आधिकारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है और न ही अमेरिका या रूस ने यात्रा की औपचारिक पुष्टि की है.

रैटक्लिफ की मॉस्को यात्रा ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी कोशिशों के बावजूद बातचीत में कोई प्रगति नहीं हो पा रही है. ऐसे में CIA निदेशक का सीधे रूस पहुंचना इस संभावना को और भी ज्यादा मजबूत करता है कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक कूटनीतिक चैनलों से अलग किसी संवेदनशील मुद्दे पर बैक-चैनल में बातचीत चल रही है.

सैन्य विमान से मॉस्को पहुंचे रैटक्लिफ

रैटक्लिफ की यात्रा का पता उस समय चला जब अमेरिकी वायुसेना का C-17A ग्लोबमास्टर III सैन्य परिवहन विमान मॉस्को के व्नुकोवो एयरपोर्ट पर पहुंचा. फ्लाइट ट्रैकिंग से सामने आई जानकारी के मुताबिक, विमान ने अमेरिका से उड़ान भरने के बाद लातविया होते हुए रूस का रुख किया. यह रैटक्लिफ की CIA प्रमुख बनने के बाद रूस की पहली यात्रा मानी जा रही है. इससे पहले पूर्व CIA निदेशक विलियम बर्न्स ने नवंबर 2021 में मॉस्को का दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. उस यात्रा के कुछ महीनों बाद ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था.

विज्ञापन

यूक्रेन युद्ध के बीच बैक-चैनल कूटनीति?

रैटक्लिफ की यात्रा का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन्हें मॉस्को भेजने की जरूरत क्यों पड़ी. खुफिया प्रमुखों के बीच बातचीत कई बार सार्वजनिक कूटनीति से अलग तरीके से होती है. ऐसे चैनलों के जरिए दोनों देश युद्ध के जोखिम, खुफिया सूचनाओं, कैदियों की अदला-बदली, परमाणु जोखिम और संभावित सैन्य टकराव जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अपेक्षाकृत गोपनीय तरीके से चर्चा कर सकते हैं.

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी प्रशासन ने रैटक्लिफ की यात्रा के दौरान यूक्रेन से मॉस्को और उत्तरी रूस के अन्य शहरों पर लंबी दूरी के हमले अस्थायी रूप से रोकने का आग्रह किया था. हालांकि, इस संबंध में यात्रा का आधिकारिक उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ईरान पर अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भारत पर क्या होगा असर? व्यापार और चाबहार को लेकर बढ़ी चिंता

सीक्रेट दौरे की खबर से बढ़ी हलचल

CIA चीफ की कथित गुप्त मॉस्को यात्रा की जानकारी सामने आने के बाद वॉशिंगटन से लेकर रूस तक हलचल तेज हो गई है. हालांकि, अमेरिकी व्हाइट हाउस और रूसी क्रेमलिन की ओर से अब तक इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसके बावजूद फ्लाइट-ट्रैकिंग से सामने आए संकेत और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने इस दौरे को लेकर अटकलों को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

रूस-अमेरिका रिश्तों में बढ़ा तनाव

मॉस्को यात्रा ऐसे दौर में हुई है जब अमेरिका और रूस के बीच संबंध बेहद जटिल बने हुए हैं. यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद हैं, जबकि शांति वार्ता भी रुकी हुई है. रूस ने हाल ही में कहा है कि वह यूक्रेन संकट के समाधान के लिए नए प्रस्तावों पर विचार करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी समाधान में मौजूदा जमीनी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola