नौकरी का झांसा देकर करती थी ठगी, प्लास्टिक सर्जरी से बदलती थी चेहरा; शातिर महिला को पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Chinese Woman Fake Airline Jobs Scam Case: पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला लोगों को ऑनलाइन जॉब्स का झांसा देकर ठगी को अंजाम देती थी। महिला की तलाश पुलिस को दो साल से थी। ठगी से पहले महिला एक खास काम करती थी।

Cyber crime

Chinese Woman Fake Jobs Scam Case: चीन की रहने वाली एक महिला को थाईलैंड पुलिस ने अरेस्ट किया है। यह महिला फर्जी एयरलाइन जॉब्स का झांसा देकर लोगों से ठगी करती थी। अब तक यह महिला लोगों से लगभग 1.5 मिलियन युआन (लगभग 1.77 करोड़ रुपये) की ठगी कर चुकी है। महिला ठगी करती और जो पैसा मिलता, उसमें से कुछ पैसे से प्लास्टिक सर्जरी करवा लेती। चेहरा बदलने के बाद फिर से महिला अपना शिकार ढूंढती और ठगी कर चेहरा बदलवा लेती। पुलिस को दो साल से इस शातिर महिला की तलाश थी। इस महिला का नाम जी है, जिसको मशक्कत के बाद थाईलैंड में पुलिस ने अरेस्ट किया है। जी लोगों को अच्छे पैसे लेकर जॉब दिलवाने का झांसा देती थी। पैसा मिलने के बाद वह पीड़ित से बात करना बंद कर देती थी।

विज्ञापन

फर्जी निकला पासपोर्ट

थाईलैंड पुलिस ने उसे जाल बिछाकर अरेस्ट किया है। थाई इमिग्रेशन पुलिस को कई शिकायतें शातिर महिला के बारे में मिली थीं। पुलिस को एक ऐसी महिला के बारे में इनपुट मिला था, जो अक्सर चेहरा ढके और मास्क पहने रहती थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद पुलिस ने महिला को फूड डिलीवरी लेने के बहाने अपार्टमेंट से नीचे बुलाया। जैसे ही महिला नीचे आई, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके दस्तावेजों की जांच से पता लगा कि पासपोर्ट वैध नहीं है।

विज्ञापन

महिला सिर्फ 15 दिन का वीजा लेकर चीन से थाईलैंड आई थी। लेकिन उसे आए हुए लगभग 650 दिन हो चुके थे। वीजा अवधि के लिए महिला ने 2022 के अंत में अप्लाई किया था। वीजा मिलने के बाद थाईलैंड आई और वापस नहीं गई। वहीं, महिला के बारे में और भी चौंकाने वाली बातें पुलिस को पता लगी हैं। यह महिला करीब एक दशक से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त मिली है। इस महिला के खिलाफ चीन में भी नोटिस जारी हो चुका है। जो 2016 से 2019 के बीच फ्लाइट अटेंडेंट आदि की नौकरियों के लिए करीब 6 लोगों से ठगी कर चुकी है।

विज्ञापन

चचेरे भाई को भी लगाया चूना

महिला ने अपने चचेरे भाई को भी नहीं बख्शा। आरोपी महिला ने उससे कहा था कि जापान में एक दोस्त है। जो उसे घड़ी खरीदकर भेजेगा। इसके लिए उसने चचेरे भाई से 52 हजार युआन (6.13 लाख रुपये) उधार लिए थे। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई थी। उसकी फरारी के बाद इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी किया गया था। चीनी अधिकारियों ने 2014 में ही महिला की धोखाधड़ी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। इससे पहले लाओ रोंगजी का मामला भी सामने आया था। जो कुख्यात चीनी भगोड़ा था, जिसे 2019 में 20 साल की मशक्कत के बाद अरेस्ट किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ