कनाडाई पीएम का खालिस्तानी आतंकी से कनेक्शन! पन्नू ने जस्टिन ट्रूडो को लेकर किया बड़ा दावा

khalistani Terrorist Pannu Statement On Justin Trudeau : हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। इसे लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए, जिसे केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया।

Pannu-Trudeau

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू-कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो। (File Photo)

khalistani Terrorist Pannu Statement On Justin Trudeau : भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडाई प्रधानमंत्री से कनेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पीएम ट्रूडो के कार्यालय से संपर्क में है।

विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने बताया कि निज्जर हत्याकांड को लेकर उसके संगठन एसएफजे ने भारत के खिलाफ ट्रूडो कार्यालय को जानकारी मुहैया कराई थी। उसका संगठन पिछले 3 सालों से पीएम दफ्तर के संपर्क में है। उन्होंने ही ट्रूडो दफ्तर को भारतीय उच्चायोग के जासूसी नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी दी थी।

विज्ञापन

पन्नू ने लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन

कनाडा की ट्रूडो सरकार पर लगातार खालिस्तानियों को शरण देने का आरोप लग रहा है। इस बार पन्नू ने इन आरोपों को पुख्ता कर दिया और कबूल कर लिया कि उसके ट्रूडो सरकार से रिश्ते हैं। पन्नू ने ही भारत के खिलाफ कनाडा को भड़काने के काम किया।

विज्ञापन

पन्नू ने ट्रूडो के दावों की निकाली हवा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार अपने देश की पब्लिक इंक्वायरी ऑल फॉरेन इंटरफेरेंस के सामने अपनी दलील रखेंगे, जिसमें पहले की तरह फिर भारत निशाने पर होगा। इस बीच भारत विरोधी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू के बयानों ने ट्रूडो के दावों की हवा निकाल दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ