भारत मंडपम नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स समिट 2026 चल रहा है, जिसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है. समिट के पहले दिन 12 सितंबर को ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर महामंथन किया, जिसमें ब्रिक्स के पार्टनर देशों ने भी हिस्सा लिया. दिनभर के बिजी शेड्यूल के बाद रात को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स एवं पार्टनर देशों के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के लिए डिनर होस्ट किया, लेकिन इस डिनर में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग नजर नहीं आए. वहीं अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी डिनर में नहीं दिखे.
डिनर स्किप करने की आधिकारिक वजह नहीं आई सामने
जहां पूरी दुनिया की नजरें इस समय भारत पर टिकी हैं, क्योंकि यहां ब्रिक्स समिट 2026 हो रहा है, वहीं ब्रिक्स देशों के लिए आयोजित डिनर से 2 राष्ट्राध्यक्षों का नदारद रहना, अन्य ब्रिक्स देशों और पार्टनर देशों में चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि राष्ट्रपति जिनपिंग और क्राउन प्रिंस के डिनर स्किप करने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि क्राउन प्रिंस समिट के पहले दिन का शेड्यूल खत्म करने के बाद अपने घर के लिए रवाना हो गए थे, वहीं पहले दिन के कार्यक्रम खत्म होने के बाद राष्ट्रपति जिनपिंग भी आराम करने के लिए होटल वापस चले गए थे.
रूसी राष्ट्रपति और अन्य देशों के नेता ने जॉइन किया डिनर
चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग बीते दिन दोपहर को भारत पहुंचे और शाम को उन्होंने समिट में हिस्सा लिया. रात को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने द्विपक्षीय बैठक भी की. लेकिन उन्होंने गाला डिनर आयोजित नहीं किया. अबू धाबी (UAE) के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी डिनर में नहीं आए. बल्कि वे दिन में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश रवाना हो गए थे. वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन समेत अन्य ब्रिक्स देशों के अन्य नेताओं ने रात्रिभोज में हिस्सा लिया. भारत के केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने डिनर में शिरकत की, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की.
ब्रिक्स देशों के अलावा ये भारतीय नेता भी डिनर में आए
ब्रिक्स देशों के लिए आयोजित डिनर में भारत के केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान शामिल थे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी डिनर में पहुंचे. वहीं डिनर में मेहमानों को खांडवी मिलेफुई, खुंब गलौटी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरट-बीन पोरियल, मिलेट पुलाव, फ्रूट क्रीम, जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई.
संबंधित खबरें
नेपाल में कुकुर तिहार पर कुत्तों को मिलता है खास सम्मान
12 mins agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
6 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
15 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
22 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines