हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

5 की मौत के बाद पाकिस्तान छोड़ रहे चीनी इंजीनियर; क्या करेंगे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ?

Chinese Engineers Leaving Pakistan: पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले की घटना के बाद वहां काम कर रहे बाकी चीनी नागरिकों के अंदर डर का माहौल बन गया है। इनमें से कई इंजीनियर्स पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है लेकिन वह कुछ खास संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Chinese Engineers Are Leaving Pakistan : पाकिस्तान में बीते दिनों एक आतंकी हमला हुआ था। इसमें चीन के पांच इंजीनियर्स की जान चली गई थी। खबर आई है कि इस घटना से घबराए पाकिस्तान में मौजूद अन्य चीनी इंजीनियर अब पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, उन्होंने कहा जरूर है कि पाक सरकार चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। लेकिन बताया जा रहा है कि चीनी नागरिक उनके इस दावे से कुछ खास आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं।

देश-दुन‍िया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्‍लॉग पर

बीते मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें चीन के 5 नागरिकों की मौत हो गई थी। यह हमला चीनी इंजीनियर्स के काफिले को निशाना बनाकर ही किया गया था। हमले में गाड़ी चला रहे पाकिस्तानी ड्राइवर की जान भी चली गई थी। इसके बाद जब यह खबर सामने आई कि चीनी इंजीनियर पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री शहबाज खुद सामने आए। उन्होंने कोहिस्तान में दासू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर चीनी नागरिकों से कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

पीएम शहबाज शरीफ क्या बोले

शहबाज ने आगे कहा कि 26 मार्च को हुए हमले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा सुनाई जाएगी। यह हमलावरों के लिए एक सबक की तरह होगा ताकि आने वाले समय में वह ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत न कर सकें। रिपोर्ट्स के अनुसार चीनी नागरिकों के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 12 लोगों को अरेस्ट किया है। इसकी जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। लेकिन पाक सरकार के अनुसार यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने करवाया था। शहबाज ने यह भी कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान और चीन की दोस्ती को खराब करना चाहते हैं।

3 प्रोजेक्ट्स पर रुक गया काम

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले के बाद चीन की कंपनियों ने पाकिस्तान की तीन अहम परियोजनाओं पर काम रोक दिया है। वह पाकिस्तान से निकलने की तैयारी कर रहे हैं। ये तीन परियोजनाएं दासू बांध, डायमर-बाशा बांध और तरबेला एक्सटेंशन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले के बाद पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता बहुत परेशान कर रही है। इसी के चलते वह पाकिस्तान से बाहर निकलना चाहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार कह रही है कि उन्हें पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: जितने में मिलेगी ‘कूड़े की थैली’ उतने में आ जाएंगे दो iPhone 15!

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के बैंक खातों पर टिप्पणी

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयर बेस पर आतंकी हमला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें