नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में एक क्लिनिक के अंदर हुई फायरिंग में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का ‘खास’ ऑडियो हुआ लीक, डार्क वेब पर इतने लाख डॉलर में हो रही नीलामी!
बताया गया कि अपराधियों ने एक डेंटल क्लिनिक के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, मारे गए चीनी नागरिक के अलावा घायल दोनों व्यक्ति भी विदेशी हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर मरीज बनकर क्लिनिक में दाखिल हुआ था। मृतक की पहचान रोनिल्ड रायमंड चाव जबकि घायल की पहचान मार्गेड और रिचर्ड के रूप में हुई है।
कराची पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टर के हवाले से बताया कि घायल व्यक्ति के पेट में गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने फायरिंग की घटना पर संज्ञान लेते हुए कराची पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभी पढ़ें – US ने PAK को दिया F-16 फ्लीट पैकेज तो जयशंकर भड़के, कहा- आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं
यह घटना पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हालिया हमलों की ताजा घटना है। बता दें कि इसी साल अप्रैल में कराची विश्वविद्यालय के बाहर आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिक मारे गए थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines