Xi Jinping: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि लड़ने और जीतने के लिए देश की सेना सैन्य प्रशिक्षण को तेज करेगी। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की पांच साल में एक बार होने वाली बैठक रविवार को बीजिंग में शुरू हुई है। बैठक में चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि हम सैन्य प्रशिक्षण को तेज करेंगे और युद्ध की तैयारियों को बढ़ाएंगे ताकि हमारी सेना लड़ सकें और जीत सकें।
अभी पढ़ें – World News: 16 अक्टूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20 वीं राष्ट्रीय बैठक, जानें इसके मायने
शी जिनपिंग ने अपनी 63 पेज की कार्य रिपोर्ट पेश करते हुए सेना पर एक स्पेशल सेक्शन का उल्लेख किया जिसका शीर्षक ‘पीएलए के केंद्रीय लक्ष्य को प्राप्त करना, राष्ट्रीय रक्षा और सेना का आधुनिकीकरण करना’ था। बता दें कि चीनी राष्ट्रपति केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख हैं।
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि हम कमांड सिस्टम में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएलए संयुक्त बल प्रशिक्षण और उच्च तकनीक प्रशिक्षण पर जोर देगा। साथ ही युद्ध की परिस्थितियों में सैन्य प्रशिक्षण को मजबूत करेगा।
चीनी राष्ट्रपति बोले- संघर्ष कर स्थानीय युद्ध जीतेंगे
उन्होंने कहा कि हम अपने सैन्य बलों को नियमित आधार पर और विविध तरीकों से तैनात करने में अधिक कुशल हो जाएंगे और हमारी सेना अपने अभियानों को अंजाम देने के लिए दृढ़ और लचीली बनी रहेगी। यह हमें अपनी सुरक्षा को आकार देने, संकटों को दूर करने सक्षम बनेंगे और संघर्ष कर स्थानीय युद्ध जीतेंगे।
चीनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सैन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नए प्रकार के सैन्य कर्मियों के प्रशिक्षण की एक मजबूत प्रणाली बनाने और सैन्य मानव संसाधनों के प्रबंधन के नए तरीके विकसित करने के लिए सुधार किए जाएंगे।
विवादित दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है चीन
बता दें कि चीन विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, हालांकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम सभी देश भी कुछ हिस्सों पर अपना दावा करते हैं। चीन ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं। पूर्वी चीन सागर में चीन का जापान के साथ क्षेत्रीय विवाद भी है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines