हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chinese Fishing Boat Sinks: चीन की मछली पकड़ने वाली नाव हिंद महासागर में डूबी, 39 लोग लापता

विज्ञापन

Chinese Fishing Boat Sinks: चीन की मछली पकड़ने वाली एक नाव हिंद महासागर में डूब गई। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार क्रू मेंबर्स समेत अन्य लोग लापता हैं। ब्रॉडकास्टर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के मुताबिक, घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई। क्रू मेंबर में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपींस के पांच लोग शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली किआंग ने विदेशों में चीनी राजनयिकों के साथ-साथ कृषि और परिवहन मंत्रालयों को लापता लोगों की तलाश में सहायता करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ेंःBihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ‘मटन-चावल’ पार्टी पर भाजपा का तंज, कहा- शहर से लापता हो गए सैकड़ों कुत्ते

जानकारी के मुताबिक, शांडोंग प्रांत में स्थित पेंगलाई जिंगलू फिशरी कंपनी लिमिटेड के स्वामित्व वाली मछली पकड़ने वाली नाव ‘लुपेंग युआनयू 028’ मंगलवार तड़के डूब गई। चीन के समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने दुर्घटना के बारे में संबंधित देशों को सूचित किया है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें