Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की 'मटन-चावल' पार्टी पर भाजपा का तंज, कहा- शहर से लापता हो गए सैकड़ों कुत्ते
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Bihar Politics: बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मुंगेर में हुई जेडीयू की मटन-चावल पार्टी पर तंज कसा है। विजय सिन्हा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुंगेर में मटन-चावल की पार्टी दी थी। पार्टी के बाद मुंगेर शहर से 100 से अधिक कुत्ते गायब हैं।
सिन्हा ने कहा कि जब से जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भोज का आयोजन किया है तब से सैकड़ों कुत्ते शहर से गायब हैं। उधर, भोज में पहुंची भीड़ के बेकाबू होने की भी खबर आई। भीड़ के बेकाबू होते ही पार्टी में हंगामा भी हो गया। आरोप है कि जदयू अध्यक्ष के भोज में पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर लाठियां भी बरसाई।
विजय सिन्हा ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। कई लोगों ने मुझे बताया है कि शहर से सैकड़ों कुत्ते गायब हो गए हैं। मजदूरों को मांस और चावल की जगह जानवरों का मांस खिलाया गया। ये जांच का विषय है। विजय सिन्हा ने आशंका जताई कि इससे कौन-सी बीमारी फैलेगी? शराब परोसी गई या नहीं? इसकी जांच होनी चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि हम पता लगाएंगे कि दावत में शामिल लोगों ने शराब पी थी या नहीं? मामले की जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मटन-चावल की दावत पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की।
भाजपा के आरोपों के बाद जद (यू) ने विजय कुमार सिन्हा को मानसिक रूप से दिवालिया बताया। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने भाजपा नेता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विजय कुमार सिन्हा को खुद खुलासा करना चाहिए कि वह अपनी दावत में लोगों को किस जानवर का मांस परोसते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: