---विज्ञापन---

एक कार ने कैसे ली 35 लोगों की जान? 62 साल का शख्स कर रहा था ड्राइविंग

World News in Hindi: चीन के एक शहर में हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बेकाबू कार ने भीड़ को रौंद दिया। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर संज्ञान लिया है। विस्तार से इस हादसे के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

World Latest News: चीन के झुहाई शहर में एक भीषण हादसा हुआ है। हादसे में 35 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, 43 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक कार भीड़ के बीच घुस गई। लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। झुहाई शहर में इस समय एक एयरशो का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी मीडिया ने घटना की पुष्टि की है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि कार को 62 साल का शख्स चला रहा था। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा हुआ है या आरोपी ने जान-बूझकर लोगों को रौंदा।

यह भी पढ़ें:35000 फीट ऊंचाई पर विमान पर फायरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार; फ्लोरिडा से हैती जा रही थी फ्लाइट

---विज्ञापन---

हादसे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने घायलों की अच्छी देखभाल के निर्देश जारी करने के साथ ही हादसे की जांच की बात कही है। राष्ट्रपति ने कहा कि कानून के हिसाब से आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, प्रशासनिक अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के अंदर डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एयरशो की मेजबानी के कारण झुहाई में पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में हादसे को लेकर लोग भी सवाल उठा रहे हैं।

---विज्ञापन---

गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सरनेम फैन बताया जा रहा है। फैन के खिलाफ लोगों को कुचलने और घटनास्थल से फरार होने के आरोप लगे हैं। हादसा शाम को 7 बजकर 48 मिनट पर (भारतीय समयानुसार सुबह 11.48 बजे) हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ घायलों को झुहाई के शांग चोंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया गया है। हादसे को लेकर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सड़क पर पड़े घायल दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में अस्पताल में दाखिल घायल नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Vande Bharat Train के साथ हादसा, वाराणसी से आगरा जाते समय थमे पहिए, मचा हड़कंप

---विज्ञापन---

First published on: Nov 12, 2024 10:19 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola