China Supports Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश और दुनिया के लोगों में आक्रोश है। पूरी दुनिया में इस अटैक की भरपूर निंदा हो रही है। अमेरिका से लेकर रूस, ब्रिटेन, फ्रांस जैसी बड़ी शक्तियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया और पाक की कड़ी निंदा की। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अगर भारत-पाक के बीच युद्ध होता है तो चीन किसका साथ देगा। दरअसल पाकिस्तान के साथ चीन के रिश्ते अच्छे हैं ऐसे में कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि वो पाक के नापाक इरादों में उसका साथ दे सकता है।
चीन ने पाकिस्तान की ओर से उठाई आवाज
दरअसल चीन और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि वो पाक का साथ देगा। पाकिस्तान ने इजिप्ट और तुर्की के बाद चीन के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत कर समर्थन की मांग की। चीन ने भी पाकिस्तान की ओर से आवाज उठाई और कहा कि स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi के शतक से बिहार में जश्न, समस्तीपुर से सामने आया शानदार वीडियो
हमें तो पहले ही पता था ऐसा होगा
ORF में फेलो और चीन मामले के जानकार कल्पित मणक्किर का कहना है कि इस बात में कोई दो राय नहीं कि चीन पाकिस्तान का पक्ष ले रहा है। इसके पीछे चीन का ही फायदा है। दरअसल बीते 4 सालों से भारत और चीन के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। हालांकि कुछ समय से भारत-चीन के रिश्तों में कुछ सुधार आ रहा था लेकिन अब पाक के समर्थन में आए चीन को लेकर फिर शंका हो गई है।
क्या है पाक और चीन के रिश्ते का सच
सवाल ये भी है कि चीन और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते कैसे हैं? दरअसल पाक के साथ चीन के गहरे रिश्ते की वजह रणनीतिक और आर्थिक हित है। सीपेक के तहत पाकिस्तान में चीन के ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जिन पर किसी तरह की आंच आने से पहले ही वो बचाव की कोशिश करेगा। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान चीन में बने हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है। ऐसे में ये एकदम सही है कि पाकिस्तान उसका हम मौसम का साथी है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाने के सवाल पर क्या बोली सीमा हैदर? मैं भारत की बहू हूं…
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
8 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
9 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
10 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
10 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines