Vaibhav Suryavanshi के शतक से बिहार में जश्न, समस्तीपुर से सामने आया शानदार वीडियो

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया। समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। जानिए वैभव की कामयाबी और उनके परिवार की खुशी की कहानी।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। छोटी सी उम्र में बड़ा कारनामा करने वाले वैभव ने 35 गेंदों में 101 रन बनाए। अब उनके पैतृक गांव समस्तीपुर में जश्न का माहौल है और हर तरफ आतिशबाजी हो रही है। ऐसा लग रहा है मानो दिवाली मनाई जा रही हो। सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच खेला गया जिसमें वैभव के बल्ले से ताबड़तोड़ रनों की बरसात हुई। वैभव ने महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज विजय हरि जोल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। 18 साल 118 दिन की उम्र में हरि जोल ने 21 मार्च 2013 को शतक बनाया था।

विज्ञापन

वैभव के शहर में जश्न

वैभव के शानदार शतक और अद्वितीय सफलता के बाद उनके शहर समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। इस खुशी की घड़ी में आतिशबाजी हो रही है, केक काटा जा रहा है और लोग वैभव के नाम के नारे लगा रहे हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है। सभी को इस बात की खुशी है कि उनके वैभव ने वो कर दिखाया जिससे उनके गांव का और देश का नाम रोशन हुआ है।

विज्ञापन

वैभव की फैमिली में अपार खुशी

इस शानदार सफलता के बाद वैभव के घरवाले इतने खुश हैं कि उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी खुशी जाहिर की। वैभव के चाचा राजीव कुमार सूर्यवंशी और दादी उषा सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्हें वैभव पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वैभव की सफलता से बिहार राज्य और भारत को गर्व है। वैभव की दादी ने कहा कि जब वो तीन साल का था तभी से ही उसका क्रिकेट में इंटरेस्ट था। बता दें कि वैभव के पिता भी क्रिकेटर थे, ऐसे में वो चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी राह पर चले और देश का नाम रोशन करे।

विज्ञापन

राजस्थान ने कितने में खरीदा था वैभव को

14 साल की उम्र में वैभव ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े धुरंधर भी नहीं कर पाते हैं। वैभव ने सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच खेला गया जिसमें 35 गेंदों में 101 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। बिहार के समस्तीपुर जिले में जन्में वैभव आने वाले कल के वो खिलाड़ी बनने वाले हैं जो न जाने कितने ही रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ