नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शन पर चीन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रदर्शन के तीसरे दिन चीन ने नेपाल के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए नेपाल को मित्र पड़ोसी बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने उम्मीद जताई कि नेपाल में सभी पक्ष अपने मुद्दों को सही ढंग से सुलझा लेंगे और जल्द ही राजनितिक और सामाजिक स्थिरता बहाल हो जाएगी। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि नेपाल में रह रहे चीनी नागरिकों को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कांसुलर सुरक्षा आपातकालीन सिस्टम एक्टिव किया
प्रेस वार्ता में प्रवक्ता लिन जियान से पूछा गया कि नेपाल में वर्तमान में कितने चीनी नागरिक हैं, चीनी विदेश मंत्रालय उन्हें क्या सलाह दे रहा है और क्या निकासी की कोई योजना है। इस पर जवाब देते हुए जियान ने कहा कि अभी तक किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बाद, विदेश मंत्रालय और नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने तुरंत कांसुलर सुरक्षा आपातकालीन सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। नेपाली अधिकारियों से चीनी नागरिकों और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। कहा कि दूतावास चीनी नागरिकों और संस्थानों के साथ निकट संपर्क बनाए हुए है, उन्हें सुरक्षा सावधानियों और आपातकालीन उपायों के बारे में मार्गदर्शन दे रहा है, और जरूरतमंदों को सक्रिय रूप से सहायता प्रदान कर रहा है।
यह भी पढ़ें: अगर बालेंद्र शाह बने नेपाल के पीएम, तो भारत के लिए फायदा होगा या नुकसान?
पीएम मोदी ने भी की थी शांति की अपील
पीएम मोदी ने 9 सितंबर को नेपाल में हिंसक प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने नेपाली में नेपाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि युवाओं की मृत्यु से मुझे गहरा दुःख हुआ है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि सर्वोपरि है। मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।
यह भी पढ़ें: ‘युवाओं की मृत्यु से गहरा दुःख’, नेपाल हिंसा पर आया पीएम मोदी का पहला बयान
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
42 mins agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
6 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
10 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
11 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
16 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines