China Covid Deaths: चीन में एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाया है। पिछले 30 दिनों में चीन में 60 हजार लोगों की मौत कोरोना से हुई है, यानी औसतन हर दिन दो हजार लोग कोरोना के कारण दम तोड़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) के एक चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी पुष्टि की।
चीनी स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि चीन में कोविड बुखार और आपातकालीन अस्पताल में भर्ती होने की संख्या चरम पर है। बता दें कि चीन ने पिछले महीने अपनी शून्य-कोविड नीति को छोड़ा था। इसके बाद पूरे देश में 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच 59,938 कोविड से संबंधित मौतें दर्ज कीं।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि 8 दिसंबर के बाद से कोरोना के कारण सांस लेने में तकलीफ के कारण 5,503 मौतें और कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से 54,435 मौतें हुई हैं। आयोग ने ये भी कहा कि कोरोना से संबंधित ये मौंते अस्पताल में हईं हैं, जिसका मतलब ये है कि घर पर मरने वाले को संख्या में शामिल नहीं किया जाएगा।
WHO के चीफ ने चीनी अधिकारियों से की बात
कोरोना से होने वाली मौतों की कम रिपोर्टिंग के लिए चीन की विश्व स्तर पर आलोचना हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चीनी अधिकारियों से बात की है। डब्ल्यूएचओ ने चीन से कोविड पर अधिक डेटा प्रदान करने के लिए कहा है।
वैश्विक स्वास्थ्य निकाय और संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन पर कोविड से होने वाली मौतों की ‘अंडर-रिपोर्टिंग’ करने और इसके मौजूदा प्रकोप की गंभीरता का आरोप लगाया है। WHO के अधिकारियों ने भी चीन से आग्रह किया है कि वह कोविड के विस्फोटक प्रसार के बारे में अधिक डेटा साझा करे। बता दें कि चीन में श्मशान घाटों और अस्पतालों से खचाखच भरे होने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
टेस्टिंग, यात्रा पर प्रतिबंध बंद करने के बाद बिगड़ी स्थिति!
दिसंबर की शुरुआत में बीजिंग ने नवंबर के अंत में व्यापक विरोध के बाद लगातार टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और बड़े पैमाने पर सख्त लॉकडाउन को अचानक समाप्त कर दिया और तब से 1.4 बिलियन के देश भर में मामले बढ़ गए हैं। हाल ही में चीन ने भी करीब तीन साल बाद 8 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं फिर से खोल दी थीं।
जैसे ही प्रतिबंध हटाए गए, ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते कोरोना की एक और लहर देखी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि देश में शायद सबसे तेज गति से ओमिक्रॉन वायरस का प्रसार हुआ है और हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं।
पेकिंग विश्वविद्यालय की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 11 जनवरी, 2023 तक चीन में लगभग 900 मिलियन लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट का अनुमान है कि देश की 64 प्रतिशत आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित है। एक शीर्ष चीनी महामारी विशेषज्ञ ने भी चेतावनी दी है कि 22 जनवरी से शुरू होने वाले चीनी नव वर्ष और वसंत महोत्सव के दौरान ग्रामीण चीन में मामले बढ़ेंगे।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
4 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
9 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
15 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
18 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
18 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
19 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
19 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines