Russia Strikes Ukraine: यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमले में 12 लोगों की मौत, जेलेंस्की ने दुनिया से की ये अपील

attacks on Ukraine

Russia Strikes Ukraine: रूस ने शनिवार को यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हमला किया। रूस की मिसाइलों ने यूक्रेन के कई शहरों को टार्गेट कर बमबारी की। जानकारी के मुताबिक, रूस की ओर से किए गए ताजा बमबारी में निप्रो शहर में 12 लोगों की मौत हो गई। शहर में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट पर बमबारी की गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हमला किया। मिसाइल का मलबा यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी मोल्दोवा में भी मिला। पूर्व-मध्य यूक्रेन में में स्थित निप्रो शहर में हमले के बाद रात भर बचाव दल लोगों की मदद में जुटे रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूक्रेन के उर्जा मंत्री दी ये प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की ओर से की गई बमबारी से निप्रो के अलावा कीव और अन्य स्थानों में भी काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उर्जा के बुनियादी ढांचों पर बमबारी के बाद आने वाले दिनों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो सकती है।

विज्ञापन

रूसी मिसाइलों के जरिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह पर भी हमला किया गया। स्टील बनाने वाले इस शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हमले की सूचना के बाद राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि निप्रो अपार्टमेंट हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से की ये अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस की ओर से किए गए ताजा हमलों के बाद रूसी आतंक को समाप्त करने के लिए अपने पश्चिमी सहयोगियों से अधिक हथियारों के लिए एक नई अपील जारी की। यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी मोल्दोवा के राष्ट्रपति ने शनिवार को यूक्रेनी ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की।

विज्ञापन

मोल्दोवा के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध ने मोल्दोवा को फिर से प्रभावित किया है। मोल्दोवन सीमा पुलिस को उत्तरी मोल्दोवा में लार्गा गांव के पास रॉकेट के टुकड़े मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ