---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

चीन की नई हिमाकत, बनाया गोलियां चलाने वाला रोबोट डॉग, क्या युद्ध में करेगा इस्तेमाल?

China robotic dogs shoot: चीन ने रोबोट डॉग बनाया है, जिस पर मशीन गन लगी है। यह डॉग 328 फीट तक मार कर सकता है। इस डॉग का इस्तेमाल चीन के सैन्य प्रशिक्षण में किया जा रहा है। इससे पहले अमेरिका ने रोबोट डॉग के पीछे एम 72 लाइट एंटी टैंक वेपन लॉन्चर को बांधकर उसका टेस्ट किया था। अभी तक रोबोट डॉग को खिलौने की तरह पेश किया जाता था।

---विज्ञापन---

China made robotic dogs which shoot details in hindi: चीन आए दिन दुनियाभर में अपना नाम करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाता है। हाल ही में चीन ने ऐसा रोबोट डॉग तैयार किया है जो गोलियां चला सकता है। बताया जा रहा है कि चाइनीज सेना के साथ यह रोबोट डॉग युद्ध की ट्रेनिंग ले रहा है। नेटिजन्स में इस चाइनीज रोबोट डॉग की काफी चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---

एक मिनट में 750 राउंड गोली 

चीन के रोबोट डॉग पर 7.62mm की मशीन गन लगाई गई है। यह अत्याधुनिक मशीन गन है, जो एक मिनट में 750 राउंड गोली चला सकती है। यह रोबोट डॉग 328 फीट तक मार कर सकता है। जानकारी के अनुसार पहले भी चीन ने रोबोट डॉग बनाए हैं। गोली चलाने वाले हालिया रोबोट डॉग पर जानकारों का कहना है कि यह केवल चीन का नया प्रोपेगेंडा है। बैटलफील्ड पर किसी इंसान की स्पीड, क्षमता की बराबरी करना बेहद मुश्किल है। वहीं, सैन्य हथियारों के साइज, वजन के अनुसार फिलहाल इन रोबोट डॉग का यूज इतना आसान नहीं है।

कैसे काम करता है रोबोट डॉग

चीन के इस नए गोलियां चलाने वाले रोबोट डॉग का भविष्य क्या होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का रोबोट डॉग बनाया है। यह रोबोट डॉग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलते हैं। इसे आप रिमोट और अपने मोबाइल फोन से चला सकते हैं। इससे पहले अमेरिका ने रोबोट डॉग का सैन्य प्रशिक्षण में इस्तेमाल किया था। अमेरिका ने रोबोट डॉग के पीछे एम 72 लाइट एंटी टैंक वेपन लॉन्चर को बांधकर उसका टेस्ट किया था। चीन काफी समय से रोबोट डॉग पर काम कर रहा है। कई कंपनियां इन रोबोट डॉग को बनाती हैं, अभी तक इन डॉग को घर में खिलौने की तरह पेश किया गया था। अब चीन या अमेरिका का इन्हें मिलिट्री ट्रेनिंग में यूज करना खतरे की घंटी है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 01, 2024 05:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola