क्यों उज्बेकिस्तान में इंडियन बिजनेसमैन समेत 23 लोगों को हुई जेल, 68 बच्चों की मौत का है मामला

Uzbekistan Supreme Court: उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 68 बच्चों की मौत हुई थी। कफ सिरप डॉक-1 मैक्स से सेंट्रल एशियाई देशों में साल 2022 और 2023 में कुल करीब 86 बच्चों की मौत हुई थी। जांच में पता चला था कि यह कफ सिरप जहरीला था और इसमें डायथिलीन ग्लाइकॉल नामक केमिकल था।

syrup

Uzbekistan Supreme Court: उज्बेकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय बिजनेसमैन समेत 23 लोगों को सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिजनेसमैन राघवेंद्र प्रताप को 20 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा आरोपियों पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला उज्बेकिस्तान में कफ सिरप से 68 बच्चों की मौत का है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि मरने वाले बच्चों ने सिरप पिया था।

कफ सिरप जहरीला था

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह माना कि भारत में बनाए गया यह कफ सिरप जहरीला था और इसे पीने से ही 68 बच्चों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कफ सिरप डॉक-1 मैक्स से सेंट्रल एशियाई देशों में साल 2022 और 2023 में कुल करीब 86 बच्चों की मौत हुई थी। जांच में पता चला था कि यह कफ सिरप जहरीला था जिसमें डायथिलीन ग्लाइकॉल मिला था।

संगीन धाराओं में हुई थी एफआईआर

उज्बेकिस्तान में इस सिरप को पीने से 68 बच्चों की मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर उज्बेकिस्तान पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में उज्बेकिस्तान में डॉक-1 मैक्स सिरप बेचने वाली कंपनी के डायरेक्टर राघवेंद्र प्रताप को आरोप बनाया गया था। उन पर लापरवाही, धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

लाइसेंस किया गया था कैंसिल

जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट में सिरप के नमूनों की जांच के बारे में डिटेल थी। रिपोर्ट के अनुसार कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीला पदार्थ पाया गया है। इस केमिकल का यूज फैक्ट्रियों में होता है और यह जानलेवा है। इस रिपोर्ट के बाद भारत सरकार ने कफ सिरप बनाने वाली कंपनी मैरियन बायोटेक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था।

ये भी पढ़ें: फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने दिया इस्तीफा, बताई वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ