China removed defence minister Li Shangfu from his position: चीन ने लंबे समय से लापता चल रहे अपने रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू को उनके पद से हटा दिया है। शांगफू को रक्षामंत्री के साथ राज्य पार्षद के पद से भी बर्खास्त किया गया है। मार्च में कैबिनेट में फेरबदल के बाद ली शांगफू को रक्षामंत्री बनाया गया था। उन्हें 29 अगस्त के बाद से सार्वजनिक तौर पर देखा नहीं गया। ली शांगफू को हटाने का कारण भी नहीं बताया गया। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को भी राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया। किन गैंग को भी जुलाई में बिना किसी स्पष्टीकरण के पद से हटा दिया गया था।
समिति ने दो और मंत्रियों पर एक्शन लिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री वांग झीगांग और वित्त मंत्री लियू कुन को भी उनके पदों से हटा दिया गया। जिनकी जगह वर्तमान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पार्टी सचिव यिन हेजुन और वित्त मंत्रालय के पार्टी सचिव लैन फोआन को नियुक्त किया गया।
ली शांगफू पर अमेरिका ने लगाया था बैन
ली शांगफू के खिलाफ सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर जांच चल रही है। ली पर अमेरिका ने भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसा रूस से हथियार खरीद की देखरेख को लेकर अमेरिका ने किया था। इसके बाद से वे अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। अमेरिका के इस निर्णय के बाद चीन ने अमेरिकी सेना से संपर्क भी तोड़ दिया था। इसके अलावा ताइवान को हथियार देने को लेकर भी चीन अमेरिका से नाराज है।
अफेयर की खबरों को लेकर बर्खास्त हुए थे विदेश मंत्री
इससे पहले चीनी सरकार ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त किया था। उनकी जगह पूर्व विदेश मंत्री वांग यी को दोबारा कमान दी गई थी। तब किन गैंग एक महीने से लापता चल रहे थे। उनकी बर्खास्तगी के पीछे अफेयर माना जा रहा है। किन गैंग एक टीवी एंकर फू जियाओटिन के साथ देखे गए थे। फू जियाओटिन एक लोकप्रिय एंकर हैं।
यह भी पढ़ें: Watch Video: जब लाइव हियरिंग में भिड़ गए गुजरात हाईकोर्ट के दो जज, एक ने कहा-तो बड़बड़ाओ मत
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
59 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines