Watch Video: जब लाइव हियरिंग में भिड़ गए गुजरात हाईकोर्ट के दो जज, एक ने कहा- 'तो बड़बड़ाओ मत'

Watch Video Gujarat High Court judges verbal spat Lost Temper in courtroom: अदालतों में पक्ष और विपक्ष के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक की घटनाएं जरूर आपने देखी या सुनी होगी। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट में लाइव हियरिंग के दौरान दो जज आपस में भिड़ गए।

Viral Video, Gujarat High Court, Courtroom Live Video

Viral Video

Watch Video Gujarat High Court judges verbal spat Lost Temper in courtroom: अदालतों में पक्ष और विपक्ष के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक की घटनाएं जरूर आपने देखी या सुनी होगी। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट में लाइव हियरिंग के दौरान दो जज आपस में भिड़ गए। बहस से शुरू हुआ विवाद थोड़ी देर में इस कदर बढ़ा कि सीनियर जज बीच कार्यवाही सुनवाई छोड़कर अपनी सीट से उठ गए। जाते-जाते यह भी कह गए कि तो बड़बड़ाओ मत। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

देखिए VIDEO…

विज्ञापन

क्या ऐसा हुआ जो भड़क उठे जज

दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस बीरेन वैष्णव और मौना भट्ट सोमवार को एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। हाईकोर्ट अपने यूट्यूब चैनल पर सभी पीठों की सुनवाई को लाइव-स्ट्रीम करता है। सुनवाई चल रही थी, तभी दोनों जजों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। यह घटना रिकॉर्ड की गई। हालांकि बाद में लाइव-स्ट्रीम किए गए वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तमाम प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हो गया था।

45 सेकेंड के वायरल वीडियो में जस्टिस वैष्णव को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘तो आप अलग हैं। हम एक में भिन्न हैं, हम दूसरे में भिन्न हो सकते हैं।’ जस्टिस भट्ट ने तब कहा, ‘यह अलग होने का सवाल नहीं है।’ जिस पर जस्टिस बीरेन ने कहा, ‘तो बड़बड़ाओ मत, आप एक अलग आदेश पारित करें। हम और अधिक मामले नहीं ले रहे हैं।’ इसके बाद वह उठे और यह कहते हुए अदालत कक्ष से बाहर चले गए कि पीठ आगे के मामलों की सुनवाई नहीं कर रही है। दोनों जजों के बीच हुई नोकझोंक के बाद सुनवाई भी टाल दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ