'चीन दूसरों के लिए खतरा नहीं बनेगा', जिनपिंग ने ब्रिटेन के पीएम से ऐसा क्यों कहा?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात में कहा कि चीन का विकास दुनिया के लिए खतरा नहीं है. जानिए चीन ने ऐसा बयान क्यों दिया और इसके पीछे क्या रणनीति है.

Xi Jinping meets britain PM

Credit: Social Media

बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच अहम मुलाकात हुई. इस बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने साफ कहा कि चीन चाहे जितना भी बड़ा और मजबूत हो जाए, वो किसी भी देश के लिए खतरा नहीं बनेगा. उनका यह बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है. शी जिनपिंग ने कहा कि चीन ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और ना ही किसी की जमीन पर कब्जा किया है. उन्होंने ये भी कहा कि चीन हमेशा बातचीत, सहयोग और अंतरराष्ट्रीय नियमों के जरिए समस्याओं को हल करने में विश्वास रखता है. उनका कहना था कि अगर बड़े देश अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करेंगे, तो दुनिया में अस्थिरता बढ़ेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है चीन का मकसद?

दरअसल, पिछले कुछ सालों में चीन की बढ़ती आर्थिक ताकत, सैन्य क्षमता और ग्लोबल इम्पेक्ट को लेकर कई देशों में चिंता देखी जा रही है. अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ-साथ एशियाई देशों में भी ये सवाल उठता रहा है कि क्या चीन भविष्य में आक्रामक रुख अपनाएगा. ऐसे माहौल में चीन ये संदेश देना चाहता है कि उसका विकास शांतिपूर्ण है. इस बयान के पीछे चीन की एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है. चीन फिलहाल अपने व्यापार, निवेश और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना चाहता है. ब्रिटेन जैसे बड़े देश के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर चीन ये दिखाना चाहता है कि वो टकराव नहीं, बल्कि सहयोग की नीति पर चल रहा है.

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

बैठक में चीन और ब्रिटेन ने व्यापार, शिक्षा, तकनीक और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की बात की. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी कहा कि ब्रिटेन और चीन के रिश्ते संतुलित और स्थिर होने चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है कि शी जिनपिंग का ये बयान दुनिया को भरोसा दिलाने की कोशिश है कि चीन का बढ़ता कद वैश्विक शांति के खिलाफ नहीं है. आने वाले समय में ये देखना अहम होगा कि चीन अपने शब्दों को नीतियों और व्यवहार में कैसे दिखाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ