चीन में होने वाला था तख्तापलट? जिनपिंग ने अपने करीबी आर्मी जनरल को क्यों कराया गिरफ्तार, पढ़ें मामला

XI Jinping Assasination Attempt: चीन की सेना भ्रष्टाचार से जूझ रही है, इसलिए जिनपिंग सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया है, जिसके तहत राष्ट्रपति के करीबी और सबसे ताकतवर जनरल के खिलाफ जांच शुरू की गई है. जनरल पर जिनपिंग सरकार का तख्तापलट करने की साजिश रचने का आरोप है.

XI Jinping

चीन में तख्तापलट की साजिश रची जा रही थी.

XI Jinping Assasination Attempt: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी और देश की सेना के सबसे ताकतवर जनरल झांग यूश्या और सरकार के रणनीतिक सलाहकार लियू झेनली को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ कानूनों के उल्लंघन और अनुशासनात्मक जांच शुरू की है. इसके साथ ही चीन की सेना में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया गया है. झांग और ल्यू पर शी जिनपिंग की सरकार का तख्तापलट करने के आरोप हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सस्पेंड हुए थे 9 जनरल

बता दें कि झांग और लियू के खिलाफ यह कार्रवाई ति हुई है, जब अक्टूबर 2025 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना के 9 बड़े जनरलों को सस्पेंड कर दिया था. वहीं अब जब कनाडा में रह रहीं चीनी लेखिका शेंग शुए ने अपने एक लेख में दावा किया है कि शी जिनपिंग के तख्तापलट की कोशिश की गई है, जो नाकाम रही और इस साजिश में चीन की सेना का हाथ होने का शक जताया गया तो मामले में जांच पड़ताल के बाद झांग और लियू के खिलाफ जांच शुरू की गई.

कौन हैं जनरल झांग योउशिया?

बता दें कि 75 वर्षीय जनरल झांग योउशिया सेना के सबसे ताकतवर जनरल थे. सीधे राष्ट्रपति जिनपिंग को रिपोर्ट करने वाली देश की सबसे पॉवरफुल सैन्य संस्था सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के उपाध्यक्ष थे. कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो के सदस्य भी रह चुके थे. झांग के पिता कम्युनिस्ट पार्टी के जनरल रहे थे. झांग ने 1968 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी जॉइन की थी और कई युद्ध लड़ चुके थे. युद्ध लड़ने का अनुभव होने के कारण ही उन्हें सेना में जगह मिली.

विज्ञापन

जिनपिंग को हिरासत में लेना था

बता दें कि चीनी लेखिका शेंग शुए ने दावा किया है कि गत 18 जनवरी की शाम को जिनपिंग को हिरासत में लिए जाने की प्लानिंग थी. इसके लिए बीजिंग के जिंगशी होटल में डेरा डाला गया था, लेकिन पिछले कुछ साल से जिनपिंग का कोई एक ठिकाना नहीं है, इसलिए उन पर नजर रखनी मुश्किल हो रही थी, लेकिन जिंगशी होटल में जिनपिंग के सुरक्षाकर्मियों को सेना के प्लान की भनक लग गई और जिनपिंग को तुंरत होटल के अंदर ही नजरबंद कर दिया गया.

विज्ञापन

जिनपिंग के खिलाफ चौथी बार साजिश रची गई है, इससे पहले साल 2013 में भी एक कोशिश हुई थी, जिसमें गोली उनके पैर को छूकर निकल गई थी और उनके करीबी सुरक्षा कर्मी को लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ