---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

CHINA में ‘गायब’ हो रहे जनरल और मंत्री, क्या JINPING को अब नहीं रहा सेना पर भरोसा?

China army officials disappear update: चीन में रक्षा मंत्री ली शांगफू का पिछले कई दिन से सुराग नहीं है। न ही वे किसी निजी कार्यक्रम में दिखे हैं। जिसके बाद कहा जाने लगा है कि वे गायब हैं। वहीं, कई बड़े सैन्य अधिकारियों के भी गायब होने को लेकर जानकारी सामने आई है। सेना और […]

---विज्ञापन---

China army officials disappear update: चीन में रक्षा मंत्री ली शांगफू का पिछले कई दिन से सुराग नहीं है। न ही वे किसी निजी कार्यक्रम में दिखे हैं। जिसके बाद कहा जाने लगा है कि वे गायब हैं। वहीं, कई बड़े सैन्य अधिकारियों के भी गायब होने को लेकर जानकारी सामने आई है। सेना और सरकार के शीर्ष अफसर गायब होने के बाद चीन में राजनीतिक अस्थिरता पैदा होने की बातें भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जनरल शी शांगफू के खिलाफ जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-Bollywood Actress की कार ने फेरारी को मारी टक्कर; दंपती की मौत

---विज्ञापन---

उन्होंने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लिए सैन्य साजो सामान की खरीद की थी। वहीं, रॉकेट फोर्स के दो अफसर भी कुछ दिन पहले हटाए गए थे। एक मिलिट्री कोर्ट के जज पर भी गाज गिरी थी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को बर्खास्त किया गया, उन लोगों के पास सेना की एटमी मिसाइल को संभालने का जिम्मा था। सेना के कई सीनियर अफसरों के खिलाफ भी जांच चल रही है। 2017 में भी सेना के 100 अफसरों पर गाज गिरी थी। जिसके पीछे कारणों का उल्लेख भी नहीं किया गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि इनको हटाने के पीछे भ्रष्टाचार ही कारण था।

अफेयर के कारण हटाए गए विदेश मंत्री

माना ये भी जा रहा है कि पार्टी के दबाव के कारण जिनपिंग सेना के अफसरों को हटा रहे हैं। सेना के अलावा कई और विभागों पर भी नजर रखी जा रही है। जुलाई में विदेश मंत्री चिन गांग को भी हटा दिया गया था। किसी टीवी प्रेजेंटर के साथ उनके रिलेशन की बात सामने आई थी। उनको जिनपिंग का सबसे करीबी माना जाता था। जिसके कारण उनको विदेश मंत्री बनाया गया था। इससे पहले गांग अमेरिका में चीन के राजदूत थे। लेकिन अफेयर के कारण उन पर गाज गिर गई। हालांकि चीन ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। उनको हटाने के पीछे स्वास्थ्य कारणों का ही हवाला दिया गया।

---विज्ञापन---

चीन के कभी नहीं किया कारणों का उल्लेख

लेकिन अंदरखाते अफेयर के कारण चीनी की राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्या असर पड़ा। इसकी जांच भी की गई थी। चीन ने कोई कारणों का उल्लेख नहीं किया। गांग के मामले में यही कहा गया कि अभी तक ये सवाल किसी राजनयिक मुद्दे पर नहीं पूछा गया है। चीन में अब लगातार जिनपिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि इन लोगों को हटाना उथल-पुथल के बीच एक तरह का शक्ति प्रदर्शन है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 04, 2023 07:28 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola