China Submarine News: चीन को मिलिट्री ताकत बनाने के शी जिनपिंग के प्लान को बड़ा झटका लगा है। न्यूक्लियर पावर से लैस चीन की नई सबमरीन मई और जून के महीने में वुहान पोर्ट पर डूब गई। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक चीन अभी परमाणु पनडुब्बी को बना रहा था, इसका निर्माण वुहान पोर्ट पर चल रहा था। सैटेलाइट इमेजरी से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। एपी ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
ये भी पढ़ेंः कौन था मुहम्मद सरूर? हिजबुल्लाह का ‘तुरुप का इक्का’, इजराइल ने किया ढेर
चीन की ये सबमरीन झोऊ क्लास की पनडुब्बी थी, जिसका निर्माण वुचांग शिपयार्ड में चल रहा था। मामले की पहली रिपोर्ट वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी, जिसमें कहा गया कि नदी की तलहटी से क्रेन के जरिए सबमरीन को ऊपर उठाने की कोशिश की गई। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि सबमरीन को कितना नुकसान हुआ है। उसके डूबने की वजहें क्या थीं? ये भी क्लियर नहीं हो पाया है कि पनडुब्बी में परमाणु ईंधन था कि नहीं।
चीन को झटका क्यों?
चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसमें परमाणु शक्ति संपन्न सबमरीन का निर्माण भी शामिल है। हालांकि वुहान पोर्ट पर सबमरीन डूबने की घटना से चीन के मिलिट्री उपकरणों पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः लेबनान के साथ आ गए 2 बड़े देश, नए प्लान ने नेतन्याहू को चौंकाया; अब क्या करेगा इजराइल?
एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले WSJ ने लिखा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सबमरीन के डूबने की घटना को छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से चीन की डिफेंस इंडस्ट्री पर सवाल होते हैं। उनकी ट्रेनिंग, मिलिट्री उपकरण और जवाबदेही को लेकर सवाल हैं।
पेंटागन की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास 6 परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल से लैस सबमरीन हैं। वहीं 6 न्यूक्लियर पावर से लैस अटैक सबमरीन हैं। 48 डीजल से चलने वाली अटैक सबमरीन हैं। इस फ्लीट के 2035 तक बढ़कर 80 होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब क्या करेगा चीन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की कोशिश अभी क्षतिग्रस्त पनडुब्बी को रिपेयर करने की होगी। ड्रैगन इस हादसे की समीक्षा भी कर सकता है। लेकिन यह हादसा चीन के नौ सैनिक कार्यक्रमों को गहरे तक प्रभावित कर सकता है। चीन सरकार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन नौसेना के मामले अमेरिका को टक्कर देने की सोच रहे चीन को नौसैनिक ताकत बनने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा।
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
3 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
8 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
9 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
10 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
12 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
13 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
17 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
18 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
19 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines