भारत के ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारत ने ड्रोन और मिसाइल अटैक किया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखने के बाद पाकिस्तान का नया बयान सामने आया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भारत पाकिस्तान में तनाव पर चिंता जताई और कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। दोनों देश शांति बनाए रखें और संयम बरतें। संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करें।
दोनों देश ऐसी कार्रवाई करने से बचें, जिससे हालात और रिश्ते खराब हों। दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने देश-दुनिया के किसी भी कोने में फैले किसी तरह के आतंकवाद की निंदा की। लिन जियान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर नजर रख रहे हैं। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे। दोनों देश चीन के पड़ोसी भी हैं। दोनों देशों से शांति रखने और मिल बैठकर विवाद सुलझाने की अपील करते हैं।
यह भी पढ़ें:शहबाज शरीफ की थू-थू करते पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल, खोली सरकार के दावों की पोल
भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान और POK में घुसकर जैश-लश्कर के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया। भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया। पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। सीजफायर वॉयलेशन करके LOC के इस बार गोले और मोर्टार दागे। 5 राज्यों में सैन्य ठिकानों को टारगेट किया।
22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से बदला लेने का संकल्प लिया था। पूरी दुनिया को कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। आतंकवाद और आतंकियों का खात्मा करेंगे। पाकिस्तान पर शिकंजा कसने के लिए भारत ने 1960 से चल रही सिंधु जल संधि को तोड़ दिया। पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करके उन्हें देश से निकाल दिया। आयात निर्यात, एयर स्पेस, समुद्री रास्ता और अटारी बॉर्डर तक बंद करके पाकिस्तान पर चारों ओर से वार किया।
यह भी पढ़ें:एयर स्ट्र्राइक के बाद वाटर स्ट्राइक-2, जानें कैसे हैं पाकिस्तान की नदियों के ताजा हालात?
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
10 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
15 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines