Corona Spread in China: वुहान से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण एकबार फिर से दुनियाभर के देशों में दहशत में फैलाने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ ही चीन में वैश्विक महामारी कोरोना एकबार फिर विस्फोटक स्थिति में पहुंच गाई है। तकरीबन दो साल पहले 2020 में ठंड की शुरुआत के साथ वुहान में जिस तरह से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी, ठीक उसी तरह इस साल 2022 दिसंबर के पहले हफ्ते से ही चीन में कोरोना से हालात बिगड़ने लगे थे।
आलम यह है कि चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के ही एक स्वरूप बीएफ.7 ने बीजिंग से लेकर शंघाई तक कहर मचा रखा है। देश में कोरोना मरीजों से अस्पताल भरते जा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी है। जानकारी के मुताबिक इस समय चीन में अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या में 95 फीसदी तक इजाफा हुआ है। कोविड मरीजों के लिए बेड और हेल्थ वर्कर कम पड़ गए हैं।
और पढ़िए – Charles Sobhraj: यह है चार्ल्स का असली नाम, क्यों कहा जाता है ‘बिकिनी किलर’?
जानकारों का कहना है कि चीन में कोरोना से असल में कितने संक्रमित और कितनी मौतें हो रही हैं, यह पता लगा पाना काफी मुश्किल है, लेकिन अगर सरकारी आंकड़ों पर ही गौर किया जाए तो देश में हालात काफी गंभीर हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि सोमवार तक चीन ने कोरोना के केस बढ़ने के साथ मौतों में इजाफे की बात भी कही जा रही थी। वहीं पिछले दो दिनों से पूरे देश में एक भी मौत न होने का रिकॉर्ड दिखाया गया है। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में चीन शवदाह गृहों के बाहर भारी भीड़ होने की बातें कही जा रही है। ऐसे में हालात की गंभीरता को समझी जा सकती है।
और पढ़िए – ‘आपका पैसा निवेश है, दान नहीं’, अमेरिकी संसद में दहाड़े वोलोदिमीर जेलेंस्की
बुधवार को चीन में कोरोना के 3030 नए मामले सामने आए। जो मंगलवार के 3101 केसों से 71 केस कम हैं। बुधवार को कोरोना की वजह से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।
गौरतलब है कि चीन से ही महामारी कोरोना के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, हालांकि, अभी भी कई देश इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए है। कोरोना वायरस की अबतक कई लहर अपना कहर बरपा चुकी है। फिलहाल वर्तमान समय में घातक वायरस कोरोना काफी हद तक काबू में है। इससे पहले इस वायरस ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines