China Pushing For Early Marriage : भारत का एक पड़ोसी देश अपनी घटती आबादी और बुजुर्ग होती जनसंख्या की समस्या का समाधान करने के लिए नागरिकों से अनोखी अपील कर रहा है। हम बात कर रहे हैं चीन की जिसके नेशनल हेल्थ कमीशन ने कम उम्र में शादी करने और बच्चे पैदा करने को लेकर लोगों को प्रेरित करने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी के साथ यह देश धीरे धीरे रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है ताकि बढ़ती डेमोग्राफिक चुनौतियों का सामना किया जा सके।
चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वह ‘उचित’ उम्र में शादी और बच्चे पैदा करें। यह उसकी गिरती जन्म दर को रोकने के लिए कोशिशों का हिस्सा बताया जा रहा है। कमीशन ने जोर देते हुए कहा है कि पेरेंटिंग की साझा जिम्मेदारियां और पारिवारिज जीवन को लेकर पॉजिटिव रुख की बहुत ज्यादा जरूरत है। कमीशन के डिप्टी हेड यू शुएजुन ने कहा कि हमारा लक्ष्य शादी और बच्चे पैदा करने के लिए एक नया कल्चर तैयार करना है। बता दें कि चीन दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।
ये भी पढ़ें: प्लेन पर हमेशा बाईं ओर से ही क्यों चढ़ते हैं? पानी से जुड़ा है कनेक्शन!
अभी क्या है चीन में शादी की लीगल उम्र?
मौजूदा समय में चीन में पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम आयु 22 साल और महिलाओं के लिए 20 साल है। चीन अपनी घटती आबादी और जन्म दर को पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठा रहा है। लेकिन, एक सर्वे के अनुसार चीन के युवा चाइल्डकेयर की ज्यादा कॉस्ट, करियर से जुड़ी चिंताओं और पारंपरिक सामाजिक नियम-कायदों की वजह से ज्यादा जल्दी बच्चे पैदा करने से झिझकते हैं। युवाओं के बीच इस झिझक को दूर करने के लिए भी चीन कदम उठा रहा है। उसने रिटायरमेंट की एज बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ओसामा के बेटे ने क्यों रंग दीं वो पहाड़ियां जिनमें छिपता था बिन लादेन?
रिटायरमेंट और पेंशन में भी मिलेगी राहत
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग पुरुषों के लिए रिटायरमेंट की आयु 60 साल से बढ़ाकर 63 साल कर सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए यह सीमा 58 साल की जा सकती है जो अभी तक 55 साल है। रिटायरमेंट की उम्र में यह इजाफा साल 2025 से लागू किया जाएगा और माना जा रहा है कि 2040 तक यह पूरी तरह लागू हो जाएगी। वहीं, 2030 से पेंशन योगदान के लिए जरूरी वर्षों की संख्या को भी 15 से 20 साल कर दिया जाएगा। इसमें हर साल 6 महीने का इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें: किस तरह 4000 सबसे जहरीले सांपों का घर बन गया Snake Island?
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
7 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
10 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा
14 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines