Cheapest LPG Gas Country: मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से भारत समेत पूरी दुनिया में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भारी संकट मंडरा रहा है. ग्लोबल मार्केट में एलपीजी की औसत कीमत लगभग 73.58 रुपये प्रति लीटर है लेकिन कुछ देशों में यह बेहद सस्ती मिल रही है. दुनिया में सबसे सस्ती एलपीजी बेचने वाले देशों की लिस्ट में अल्जीरिया सबसे ऊपर है जहां इसकी कीमत मात्र 8.39 रुपये प्रति लीटर है. अगर 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की बात करें तो अल्जीरिया में यह महज 118 रुपये में मिल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण-पश्चिम अफ्रीकी देश अंगोला आता है जहां गैस की कीमत भारतीय रुपये में लगभग 10 रुपये प्रति लीटर बैठती है.
सऊदी अरब और रूस में भी राहत
सस्ती गैस के मामले में सऊदी अरब तीसरे स्थान पर है जहां एलपीजी 26.67 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रही है. रूस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है जहां जनता को करीब 37.25 रुपये प्रति लीटर में गैस उपलब्ध कराई जा रही है. पांचवें स्थान पर अजरबैजान का नाम आता है जहां कीमत लगभग 37.95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेचुरल गैस की कीमतें भले ही एक जैसी दिखती हों लेकिन अलग-अलग देशों में टैक्स और सब्सिडी की वजह से रिटेल कीमतों में इतना बड़ा अंतर देखने को मिलता है. ये कीमतें हर हफ्ते अपडेट होती रहती हैं जिससे ग्लोबल रैंकिंग में बदलाव होता रहता है.
भारत में क्यों गहराया गैस संकट?
भारत अपनी एलपीजी जरूरत का सिर्फ 40 प्रतिशत हिस्सा ही खुद पैदा करता है और बाकी 60 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से मंगाता है. साल 2025 के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने अपनी सबसे ज्यादा यानी 34 प्रतिशत एलपीजी कतर से मंगाई थी. इसके अलावा यूएई से 26 प्रतिशत और कुवैत से 8.3 प्रतिशत गैस का आयात किया गया था. वर्तमान में ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने की वजह से नेचुरल गैस की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ गई है. यही वजह है कि भारत में एलपीजी का संकट बढ़ता जा रहा है और सप्लाई चेन बाधित होने से आम आदमी की चिंताएं बढ़ गई हैं.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की जंग में कितने भारतीयों की हुई मौत? पहली बार विदेश मंत्रालय का चौंकाने वाला खुलासा
सबसे सस्ती गैस बेचने की लिस्ट में भारत कितने नंबर पर?
दुनिया में सबसे सस्ती गैस बेचने की लिस्ट में भारत 14वें नंबर पर आता है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7 मार्च 2026 से एलपीजी की कीमत बढ़कर 64.29 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. घरेलू गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम अब करीब 913 रुपये हो गए हैं जो पहले 853 रुपये में मिल रहा था. मिडिल ईस्ट के तनाव ने भारत में रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. सरकार अब ऊर्जा सुरक्षा के लिए नए रास्ते तलाश रही है ताकि आम जनता को इस ग्लोबल संकट के प्रभाव से बचाया जा सके.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
2 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
3 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
5 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
13 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
13 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
17 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
18 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
18 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines