चीन में ChatGPT के दुरुपयोग पर शख्स गिरफ्तार, ट्रेन दुर्घटना की फैलाई थी फर्जी खबर, इतनी हो सकती है सजा

ChatGPT, China, Fake News

ChatGPT

ChatGPT: चीन में एक शख्स को ChatGPT के दुरुपयोग के लिए गिरफ्तार किया है। इस तरह के मामलों में यह पहली गिरफ्तारी है। आरोप है कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर ट्रेन दुर्घटना की फर्जी खबर प्रसारित की थी। पश्चिमोत्तर गांसु प्रांत की पुलिस ने आरोपी का नाम हांग बताया है।

पुलिस का कहना है कि काउंटी पुलिस ब्यूरो के साइबर सेक्शन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट का संज्ञान लिया था। पोस्ट में दावा किया गया कि 25 अप्रैल को ट्रेन दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसे 20 से अधकि अकाउंट्स द्वारा एक साथ पोस्ट किया गया था। तब तक पोस्ट को 15 हजार से अधिक क्लिक मिल चुके थे।

10 साल तक हो सकती है सजा

पुलिस का कहना है कि हांग को इस अपराध के लिए पांच साल की सजा हो सकती है। लेकिन गंभीर मामलों में 10 साल की सजा भी हो सकती है। जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

चीन में इंटरनेट नियामक ने जताई थी चिंता

चीन के शीर्ष इंटरनेट नियामक ने ChatGPT को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। नियामक का कहना है कि इसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और मानहानि जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। चीन की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भी तकनीक पर बार-बार संदेह और चेतावनी भी दी है। बीजिंग में पुलिस ने फरवरी में जनता को चेटजीपीटी द्वारा पैदा की जाने वाली अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ