हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी, अब दुनिया भर की महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

भारत में बनी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन ‘सर्वावैक’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से प्री-क्वालिफिकेशन मंजूरी मिल गई है. सीरम इंस्टीट्यूट की यह स्वदेशी वैक्सीन महिलाओं को चार खतरनाक एचपीवी स्ट्रेन से बचाती है. जानें इस ऐतिहासिक मंजूरी से भारत और दुनिया को क्या फायदा होगा.

विज्ञापन
भारत में बनी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन 'सर्वावैक' को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से प्री-क्वालिफिकेशन मंजूरी मिल गई है. File Photo

भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए भारत में बनी पहली स्वदेशी वैक्सीन ‘सर्वावैक’ को प्री-क्वालिफिकेशन मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी का सीधा मतलब यह है कि यह भारतीय टीका अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह सुरक्षित, असरदार और उच्च गुणवत्ता वाला साबित हुआ है. इस टीके को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने तैयार किया है. यह टीका सर्वाइकल कैंसर की मुख्य वजह बनने वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के चार प्रमुख स्ट्रेन 16, 18, 6 और 11 के खिलाफ सुरक्षा देता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, स्ट्रेन 16 और 18 सर्वाइकल कैंसर के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं, जबकि 6 और 11 जेनिटल वार्ट्स (मस्सों) का कारण बनते हैं. WHO के आंकड़ों के मुताबिक, 9 से 14 साल की उम्र में यह टीका लगवाने से लड़कियों में कैंसर का खतरा 90 फीसदी तक कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें : Explained: WHO क्या है? कब बना, कितने सदस्य और क्या काम करता है? जानिए हर डिटेल

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी पहुंच

WHO की प्री-क्वालिफिकेशन मंजूरी मिलने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों और दुनिया भर के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए इस भारतीय वैक्सीन को खरीदना बेहद आसान हो जाएगा. इससे गरीब और विकासशील देशों में भी कम कीमत पर टीका पहुंचाया जा सकेगा. हालांकि, हर देश अपनी स्वास्थ्य नीति और बजट के अनुसार इसे अपने टीकाकरण अभियान में शामिल करने का फैसला करेगा.

भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है. चिंता की बात यह है कि अब 20 से 30 साल की युवतियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं और शुरुआती दौर में इसके लक्षण आसानी से पकड़ में नहीं आते. भारत सरकार पहले ही अपने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में एचपीवी वैक्सीन को शामिल करने पर जोर दे रही है. ऐसे में ‘सर्वावैक’ को मिली वैश्विक मान्यता महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में गेमचेंजर साबित होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : WHO की दुनियाभर के देशों से अपील, 50 प्रतिशत बढ़ाएं शराब और कोल्ड ड्रिंक के दाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola