'ईरान के साथ सीजफायर खत्म', होर्मुज में जहाजों पर हमले से भड़के ट्रंप, अब नहीं चाहते कोई समझौता

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने बीती रात ईरान के कई ठिकानों पर भीषण बमबारी की है. उन्होंने कहा, ‘वे धोखेबाज और बीमार मानसिकता के लोग हैं, जिन्होंने अपने ही नागरिकों को प्रताड़ित किया है.’

Donald Trump, Mojtaba Khamenei

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा और आक्रामक रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि उनके लिए अब ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह समाप्त हो चुका है. तुर्की की राजधानी अंकारा में चल रहे नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे अब ईरानी शासन के साथ किसी भी तरह का समझौता या बातचीत नहीं चाहते हैं. यह तीखी प्रतिक्रिया होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद आई है, जिसका आरोप अमेरिका ने ईरानी सेना पर लगाया है.

विज्ञापन

ईरान सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि जहाजों पर हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने बीती रात ईरान के कई ठिकानों पर भीषण बमबारी की है. उन्होंने कहा, ‘हमने कल रात ईरान के बेहद खतरनाक तत्वों पर बहुत शक्तिशाली हमला किया है. वे धोखेबाज और बीमार मानसिकता के लोग हैं, जिन्होंने अपने ही नागरिकों को प्रताड़ित किया है.’ ट्रंप ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां की सरकार ने अब तक प्रदर्शन कर रहे करीब 54,000 नागरिकों को मार डाला है.

विज्ञापन

परमाणु हथियारों का खात्मा है अंतिम लक्ष्य

ईरान को एक ‘ऐविल’ देश करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि इस पूरे संघर्ष का अंतिम उद्देश्य तेहरान के परमाणु हथियारों का पूरी तरह से खात्मा है. उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका हर हाल में ईरान को परमाणु विहीन करके रहेगा. ट्रंप ने आगे कहा, ‘हमने बीती रात उन्हें बहुत करारा सबक सिखाया है. मैंने उनसे साफ कह दिया था कि जब भी वे हम पर या हमारे सहयोगियों पर वार करेंगे, हम उसका दोगुना जवाब देंगे. वे गंदे खेल खेलते हैं और सभी को निशाना बनाते हैं, जिसमें शायद मैं भी शामिल हूं. हम उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते.’

विज्ञापन

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव


गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिकी हमले उस वक्त शुरू हुए जब बीते दिनों होर्मुज से गुजर रहे तीन जहाजों पर हमला किया गया. वाशिंगटन का दावा है कि इन हमलों के पीछे सीधे तौर पर ईरानी सेना का हाथ था, जिसके बाद अमेरिकी वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले किए. ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव एक नए और खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ