Cancer Disease Damaged Girl Genitals: मैं कभी किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकती। मासिक धर्म भी रुक चुके हैं। कैंसर की बीमारी ने मेरी यौन संबंध बनाने की क्षमता को खत्म कर दिया है। यह कहना है 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट ऐली वाटर्स-बार्न्स की, जिन्होंने कैंसर का ट्रीटमेंट कराए हुए सेक्स पावर खोने का दर्द झेला, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।
ऐली डॉक्टरी की पढ़ाई करने के साथ-साथ अपनी काउंसिलिंग करा रही हैं और एक संकल्प लिया। है कि अपनी पूरी जिंदगी महिलाओं को यौन समस्याओं के प्रति जागरुक करेंगी और सेक्स पावर पर कैंसर के पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताएंगी, ताकि जो दर्द उन्होंने झेला और जिस तरह से उनकी जिंदगी बर्बाद हुई, किसी और की न हो।
यह भी पढ़ें:Britain: फ्लाइट में पैसेंजर्स के सामने सेक्स; गले में बांहें डाले, सीने से चिपकी दोस्त के ऊपर बैठी थी लड़की
छोटी-सी गांठ बन गई थी कैंसर
23 वर्षीय ऐली वाटर्स-बार्न्स ने बताया कि कैसे 14 साल की उम्र से कैंसर के इलाज और कीमोथेरेपी के कारण उसके गुप्तांगों पर घाव हुए और वह यौन संबंध बनाने में असमर्थ हो गई। 14 साल की थी, सितंबर 2015 में, ऐली को पता चला कि वह रेबडोमायोसारकोमा (RMS) नामक कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। उसके बाएं नितंब में एक छोटी-सी गांठ बढ़ गई थी। कब्ज़, थकान और पैरों में दर्द होने लगा था। पेशाब करने में कठिनाई हुई तो अपनी मां सामंथा को बताया। डॉक्टर ने जांच करके ट्यूमर बताया और सर्जरी के लिए रेफर किया गया, लेकिन मां ने उन्हें कैंसर का नहीं बताया।
यह भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने के 116 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स
शरीर बढ़ा, लेकिन दर्द होता था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐली बताती हैं कि ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा, लेकिन मां सामंथा ने बताया कि नितंब में हुई गांठ कैंसर था। इसके बाद अगले 18 महीने कीमो और रेडियोथेरेपी कराई, जिससे वजन कम हो गया। बाल झड़ गए। मैंने स्कूल जाना, दोस्तों और अपनी जुड़वां बहन ओलिविया के साथ खेलना बंद कर दिया। माता-पिता ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह अपनी सेक्स पावर खो चुकी है। बांझ हो चुकी है। 2017 में 16 साल की उम्र में शरीर तो बढ़ने लगा, लेकिन सामान्य महसूस नहीं होता था, लेकिन योनि में दर्द होता था। तंग पतलून पहनना या बहुत देर तक बैठना भी असहज होता था।
यह भी पढ़ें:Elephant’s Foot : दुनिया का सबसे खतरनाक पदार्थ, सिर्फ 5 मिनट देखने भर से जा सकती है जान
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
13 mins ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
36 mins agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
2 hrs agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
2 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
3 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
3 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
13 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
15 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines