This Country Fines Tourists 2 Lakh Rupees For Picking Rocks From Its Beaches : यूं तो हर देश अपनी सहूलियत के हिसाब से पर्यटकों के लिए अलग-अलग नियम बनाता है। लेकिन, एक देश ऐसा है जहां के बीच से रेत या पत्थर उठाना भी भारी पड़ सकता है। यहां ऐसा करने पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
दरअसल, कैनरी आइलैंड्स (Canary Islands) में आने वाले लैंजारोट (Lanzarote) और फ्यूर्टेवेंच्यूरा (Fuerteventura) जाने वाले पर्यटकों को इसे लेकर चेतावनी दी जा रही है। उनसे यहां बीच से रेत या पत्थर न उठाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा करने पर 128 पाउंड (13,478 रुपये) से लेकर 2563 पाउंड (2,69,879 रुपये) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
याद के तौर पर ले जाते हैं टूरिस्ट
बता दें कि ऐसी जगहों पर जाने वाले लोग याद के तौर पर इस तरह की चीजें अपने साथ ले जाते हैं। लेकिन, कैनरी आइलैंड के अधिकारियों का कहना है कि इस वजह से यहां के इकोसिस्टम पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार पर्यटकों के ऐसा करने की वजह से लैंजारोट के समुद्र तटों से हर साल लगभग एक टन वॉल्केनिक मैटीरियल गायब हो जाता है।
बिगड़ रहा है प्रकृति का संतुलन!
इसके अलावा फ्यूर्टेवेंच्यूरा के पॉपकॉर्न बीच के नाम से प्रसिद्ध बीच से हर महीने कई टन रेत गायब हो जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है और समुद्र तटों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए और इस खतरे से बचने के लिए ऐसा करने वाले पर्यटकों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है।
बता दें कि कैनरी आइलैंड्स सात मुख्य द्वीपों का समूह है। ये द्वीप टेनेराइफ, ग्रान कैनेरिया, लैंजारोट, फ्यूर्टेवेंच्यूरा, ला पालमा, ला गोमेरा और एल हिएरो हैं। इनमें से हर द्वीप की अपनी अलग पहचान और खासियतें हैं। उल्लेखनीय है कि टेनेराइफ आइलैंड, कैनरी आइलैंड्स का सबसे बड़ा द्वीप है और स्पेन के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट टाइड (Mount Teide) का घर भी है।
ये भी पढ़ें: बिल्कुल फ्री में ऐसे करिए फिनलैंड की यात्रा
ये भी पढ़ें: होली के लिए प्रसिद्ध है वृंदावन का ये मंदिर
ये भी पढ़ें: 5 पॉइंट में जानें द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
4 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
7 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
20 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines