Hate Crimes पर कनाडा का नया कानून 18 जुलाई से होगा लागू, जानें क्या हैं Bill C-9 के प्रावधान?

कनाडा में नफरत और हेट-आधारित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कमद उठाया गया है. बता दें कि इन अपराधों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लाया गया “Combatting Hate Act (Bill C-9)” अब संसद से पारित होकर कानून का रूप ले चुका है. यह कानून कनाडा की संसद में मंजूरी मिलने के बाद रॉयल स्वीकृति प्राप्त कर चुका है और 18 जुलाई 2026 से लागू होगा.

canada bill c9

कनाडा में नफरत और हेट-आधारित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कमद उठाया गया है. बता दें कि इन अपराधों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लाया गया ‘Combatting Hate Act (Bill C-9)’ अब संसद से पारित होकर कानून का रूप ले चुका है. यह कानून कनाडा की संसद में मंजूरी मिलने के बाद रॉयल स्वीकृति प्राप्त कर चुका है और 18 जुलाई 2026 से लागू होगा.

विज्ञापन

सरकार इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बता रही है, लेकिन नागरिक अधिकार संगठन और विशेषज्ञों ने इसके कुछ प्रावधानों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

क्यों लाया गया यह कानून?

सरकार का कहना है कि देश में धार्मिक स्थलों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं, नफरत फैलाने वाले भाषण बढ़ रहे हैं और अलग-अलग समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. इन्हीं सब समस्याओं को रोकने के लिए यह नया कानून लाया गया है.

नए नियम में क्या-क्या है शामिल?

हेट क्राइम पर होगी सख्त सजा

विज्ञापन

अगर किसी अपराध के पीछे किसी धर्म, जाति रंग, लिंग या पहचान के खिलाफ नफरत की भावना पाई जाती है तो उसे एक गंभीर आरोप माना जाएगा और सजा भी ज्यादा हो सकती है.

धार्मिक जगहों की सुरक्षा

विज्ञापन

मस्जिद, मंदिर, चर्च, स्कूल और समुदाय केंद्र जैसी जगहों पर डराना-धमकाना, जाने से रोकना या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना. अब यह सब अपराध माना जाएगा.

नफरत फैलाने वाले प्रतीकों पर रोक

विज्ञापन

ऐसे चिन्ह या झंडे जो नफरत या आतंक से जुड़े हों, उन्हें दिखाना अपराध हो सकता है अगर उनका मकसद नफरत फैलाना हो.

विज्ञापन

सरकार ने क्या कहा?

यह कानून लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है. धार्मिक जगहों और समुदायों को सुरक्षित रखना जरूरी है और पुलिस को अब बेहतर कानूनी ताकत मिलेगी. 18 जुलाई 2026 से यह कानून पूरी तरह लागू हो जाएगा. पुलिस और अदालतें इसके तहत कार्रवाई करेंगी. आने वाले समय में यह देखना होगा कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ